बारिश का तांडव: हिमाचल में 66 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत
हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 145 सड़कें बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Himachal & Jammu Rain Alert | Schools Colleges Closed Heavy Floods Update
MP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव:हिमाचल में अब तक 66 लोगों की मौत; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम में 1.7 लाख लोग प्रभावित
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से मंगलवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। राज्य में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। 145 सड़कें बंद हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को भारी बारिश के बाद असम के गुवाहाटी में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद नेशनल हाईवे-715 का एक हिस्सा पानी में डूब गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के 12 जिलों में 1.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
एमपी के लगभग 90% हिस्से में अगले 4 दिन यानी 23 जुलाई तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव होने से जयपुर समेत 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
सेना ने असम के बाढ़ प्रभावित गांवों में फंसे 571 लोगों को बचाया। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से बड़े इलाके में पानी घुस आया है।
- कॉपी लिंक
राजौरी और पुंछ में बारिश के कारण हुई मौतों के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश के कारण पुराने सांबा-कठुआ रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहां ट्रैफिक रुक गया।
- कॉपी लिंक
असम के सिबसागर जिले में दारिका नदी के बाढ़ के पानी कई इलाकों तक पहुंच गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और निचले इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया है।
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सीकर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। दुकानों में भी पानी घुस गया, जबकि रेलवे ट्रैक और बाजार पानी में डूब गए।
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित रही।
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और सीहोर में रात भर से हल्की, लेकिन लगातार बारिश हो रही है। रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में भी बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार (21 जुलाई) को भी 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून मजबूत है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पटना, नालंदा, वैशाली में भी तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
21 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ईस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, सेंट्रल महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, वेस्ट मध्यप्रदेश, ईस्ट राजस्थान, गुजरात रीजन, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में बारिश का ओरेंज अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।
22 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और ईस्ट उत्तर प्रदेश, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट है।
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, केरलम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 12 मजदूरों की मौत: 7 अब भी फंसे; मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर बेहोश
- कॉकरोच पार्टी प्रमुख बोले-बात करना है तो सरकार खुद आए: संसद मार्च में बर्गर खाने वाले प्रवक्ता को हटाया; वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट
- राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई: PM आवास पर प्रदर्शन के बाद एक्शन; सीक्रेट था प्लान, खड़गे के बर्थडे के बहाने नेताओं को बुलाया
- कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों का संसद मार्च: CJP बोली- निहत्थों को पीटा, लाठीचार्ज किया; वांगचुक बोले- अनशन नहीं तोड़ूंगा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


