होमखेलमलेशिया से कांस्य जीतकर लौटे Lacrosse विजेताओ का उदयपुर मे स्वागत
खेल

मलेशिया से कांस्य जीतकर लौटे Lacrosse विजेताओ का उदयपुर मे स्वागत

Udaipur Times, Sports News, Lacrosse: मलेशिया के क्वालालम्पुर में सम्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज (Lacrosse) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उदयपुर पहुंचने पर खेल प्रेमिय…

UdaipurTimes.com के अनुसार4 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
मलेशिया से कांस्य जीतकर लौटे Lacrosse विजेताओ का उदयपुर मे स्वागत

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com

Udaipur Times, Sports News, Lacrosse: मलेशिया के क्वालालम्पुर में सम्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज (Lacrosse) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उदयपुर पहुंचने पर खेल प्रेमियों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों तथा पुरुष टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षक का उदयपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं, आतिशबाजी एवं देशभक्ति नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

मलेशिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला टीम में उदयपुर के जनजाति क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की कप्तान डाली गमेती के साथ सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, यशोदा गमेती, रोशनी बोस एवं जानवी राठौड़ ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल से देश और राजस्थान का नाम रोशन किया।

वहीं पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा की गहरी छाप छोड़ी। पुरुष टीम में मोहन लाल गमेती, निशांत नागदा, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती एवं नारायण लाल गमेती ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम के प्रशिक्षक नीरज बत्रा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा खेल प्रेमियों का सैलाब

खिलाड़ियों के उदयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। खिलाड़ियों के सम्मान में आतिशबाजी की गई तथा ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और देशभक्ति के नारों से रेलवे स्टेशन परिसर गूंज उठा। अपने बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर लौटे खिलाड़ियों को देखकर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत धार के पूर्व सरपंच शांतिलाल गमेती, भगवती देवी, वक्ता राम गमेती, नानालाल, चमन लाल, चतरा राम, प्रधानाचार्य भावना गुर्जर, यूट्यूबर गोविंद ओड, सुनील सेन, पंजाबी बाग एवं अरिहंत नगर सोसाइटी से रेवत सिंह राठौड़, नरेश सिंह राठौड़, सुलोचना देवी, गोविंद सिंह, शारदा शर्मा, तितरड़ी से विनोद मीणा, केसर मीणा, रंजन बोस, अमृता अधिकारी, झाड़ोल से लक्ष्मण दौजा, रोशन लाल एवं मनी देवी मेघवाल, भींडर से ओंकार लाल गुर्जर, प्रणय त्रिपाठी, वैदिक शर्मा, भव्य गवारिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जनजाति क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए बनी प्रेरणा

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से निकलकर इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें