होमराजस्थानराजस्थान पुलिस ने फिट रहने को चलाई साइकिल, प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश
राजस्थान

राजस्थान पुलिस ने फिट रहने को चलाई साइकिल, प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश

राजस्थान पुलिस ने फिट रहने को चलाई साइकिल, प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश संडे ऑन साइकिल मिशन के तहत राजस्थान पुलिस ने विभिन्न जिलों में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा. Published : June 7, 2026 at 1:39 PM IST श्रीगंगानगर/ दौस…

ETV Bharat के अनुसार7 जून 2026 को 08:50 am बजे
राजस्थान पुलिस ने फिट रहने को चलाई साइकिल, प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान पुलिस ने फिट रहने को चलाई साइकिल, प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश

संडे ऑन साइकिल मिशन के तहत राजस्थान पुलिस ने विभिन्न जिलों में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा.

Published : June 7, 2026 at 1:39 PM IST

श्रीगंगानगर/ दौसा /कुचामन सिटी: श्रीगंगानगर, दौसा एवं डीडवाना कुचामन जिलों में रविवार को फिट इंडिया मिशन के तहत राजस्थान पुलिस ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा. इसका उद्देश्य पुलिस बल की फिटनेस को बढ़ावा देना, आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा.

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ओम प्रकाश ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. उनके साथ श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर, श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. साइकिल रैली BSF कैंपस से शुरू हुई. यह गजसिंहपुर मार्ग होते हुए संपन्न हुई. इसमें BSF जवान, पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया. फिटनेस के प्रति जागरूकता का परिचय दिया. प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य का संदेश दिया, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया.फिट रहो, स्वस्थ रहो और प्रदूषण मुक्त भारत जैसे नारे भी लगाए.

दौसा में स्वस्थ जीवनशैली का संदेश: दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना परिसर में एसएचओ सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकिलिंग गतिविधि में भाग लिया. पुलिसकर्मियों ने फिट रहने, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है. यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जवानों को नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों में भाग लेने को भी प्रेरित किया गया. पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग के साथ फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. सरपंच उदयपुरा राकेश बैरवा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सहारिया, मीना सीमला विजेंद्र मीना, भगीरथ सिंह, हरिओम बडाया आदि मौजूद थे.

डीडवाना में संडे ऑन साइकिल: डीडवाना कुचामन जिला पुलिस ने फिट इंडिया मिशन के तहत साइकिल रैली निकाली. इसमें युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि 'फिट इंडिया मिशन' के तहत रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' किया. एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई. रैली बच्छराज स्कूल तिराहा से पुलिस लाइन डीडवाना तक समाप्त हुई. इसके बाद पुलिस लाइन में योगाभ्यास हुआ एव जुम्बा एवं रोप स्किपिंग भी की. एएसपी हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह, संचित निरीक्षक पुलिस लाइन, आरपीएस गरिमा चौधरी समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन के कुल 250 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें