होमक्राइमयुवाओं पर लाठीचार्ज: गहलोत और डोटासरा ने दी गिरफ्तारी, कहा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा
क्राइम

युवाओं पर लाठीचार्ज: गहलोत और डोटासरा ने दी गिरफ्तारी, कहा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

राजस्थान में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गिरफ्तार हुए

ETV Bharat के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:10 am बजे
युवाओं पर लाठीचार्ज: गहलोत और डोटासरा ने दी गिरफ्तारी, कहा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सौजन्य से:- ETV Bharat

दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज: जयपुर में गहलोत, डोटासरा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

राजस्थान में कांग्रेस ने जगह-जगह प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को छोड़ा.

Published : July 21, 2026 at 8:30 PM IST

जयपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर अब देशभर की सियासत गर्म है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, तो वहीं राजस्थान में भी प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार और बीजेपी खिलाफ हल्ला बोल दिया. प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंगलवार शाम प्रदेश के सभी जिलों में धरने प्रदर्शन किए गए. जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की. इस दौरान गहलोत, डोटासरा सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. पुलिस उन्हें बसों में भरकर ले गई.

डोटासरा ने साधा सरकार पर निशाना: डोटासरा ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इससे निकम्मी सरकार कभी नहीं देखी है, जो किसी को नहीं मानती है. न इन्हें युवाओं से मतलब है न ही इस देश की जनता से. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद 20 से ज्यादा बच्चों ने देश में आत्महत्या कर ली. लेकिन इस सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. कल बड़ी संख्या में दिल्ली में युवा इकट्ठा हुए थे और वो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ उन पर लाठीचार्ज किया है, वो शर्मनाक है. बच्चियों को भी नहीं छोड़ा, उन्हें उन्हें भी पीटा गया. मोदी सरकार किस मुंह से नारी शक्ति वंदना की बात करती है.

पढ़ें: Delhi CJP Protest : युवाओं पर लाठीचार्ज पर भड़के गहलोत, बोले- दिल्ली पुलिस का रवैया नादिर शाह जैसा

'आंदोलन जारी रहेगा': उन्होंने कहा कि हम इस मामले में चुप बैठने वाले नहीं है. लगातार नीट पेपर लीक और बच्चों पर लाठीचार्ज मामले को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे. जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आज हमने प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया है. आगे भी हमारे प्रदर्शन जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को अब सचेत हो जाना चाहिए कि देश का युवा जिन्होंने कई बार वोट देकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था, लेकिन अब वही युवा उसके खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है. नरेंद्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

बूंदी में देर शाम कांग्रेस का प्रदर्शन: बूंदी में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाी प्रदर्शन किया. विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, लेकिन सरकार इन घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय अपनी आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहा यह अन्याय अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है और कांग्रेस सड़क से सदन तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी.

गहलोत-डोटासरा को गिरफ्तार कर विद्यानगर थाने ले गई पुलिस, बाद में छोड़ा : वहीं, प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक गंगा देवी, सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार करके विद्याधर नगर थाने ले गई, जहां पर कुछ देर के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें