होम›खेल›जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल
खेल

जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल

जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल राजस्थान को लेकर अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी भावनाओं का सोशल मीडिया पर इजहार किया है. Published : October 8, 2026 at 5:42 PM IST जयप…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 01:05 pm बजे
जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल

सौजन्य से:- ETV Bharat

जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल

राजस्थान को लेकर अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी भावनाओं का सोशल मीडिया पर इजहार किया है.

Published : October 8, 2026 at 5:42 PM IST

जयपुर/जैसलमेर: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों राजस्थान में हैं. वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान पहुंची हैं. सीरीज में जीनत अमान के साथ ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और नोरा फतेही जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. शूटिंग के बीच मिले खाली समय में जीनत अमान ने जयपुर और जैसलमेर की खूबसूरती को करीब से महसूस किया और अपने अनुभव इंस्टाग्राम पर साझा किए.

जयपुर को बताया 'मैजिकल' : जयपुर में अपने एक दिन के ऑफ के बारे में बताते हुए जीनत अमान ने लिखा कि 'Jaipur can be magic.' उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन उन्होंने जयपुर की उन चीजों का आनंद लिया, जिनके लिए यह शहर खास तौर पर जाना जाता है. उन्होंने पुराने शहर की गलियों में चांदी और साड़ियों की खरीदारी की और रामबाग पैलेस में हाई टी का आनंद लिया.

पढ़ें: फिल्म 'क्रैक' की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल ने शेयर किए अपने अनुभव

जौहरी बाजार की गलियों ने किया प्रभावित : जीनत अमान ने जौहरी बाजार को एक अलग तरह का अनुभव बताया. उन्होंने लिखा कि यहां की गलियां संकरी और भीड़भाड़ वाली हैं, जहां दुकानों पर सामान खुले तौर पर सजा रहता है और हर तरफ अलग-अलग तरह की खुशबू महसूस होती है. उन्होंने पुराने बाजारों की मानवीय गर्मजोशी और वहां के माहौल का भी जिक्र किया. अभिनेत्री ने लिखा कि दुकानदार एक के बाद एक सामान दिखाते रहते हैं और ऐसा लगता है कि पहले दिखाए गए दर्जन भर सामान भी शायद पर्याप्त नहीं थे. बाजारों की चहल-पहल, रंग, दुकानदारों की बातचीत और लोगों की आवाजाही उन्हें खास लगी.

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का जयपुर में शाही अंदाज, मोर, संगीत और जायके के साथ याद आई गायत्री देवी

रामबाग पैलेस की शाही खूबसूरती भी भायी : जौहरी बाजार की भीड़भाड़ से निकलकर जीनत अमान रामबाग पैलेस पहुंचीं. उन्होंने दोनों जगहों के बीच के अंतर को बेहद खूबसूरत बताया. रामबाग पैलेस में उन्होंने व्यवस्थित बगीचों, फव्वारों, पेड़ों, फूलों और घूमते मोरों के बीच हाई टी का आनंद लिया. उन्होंने बताया कि वहां चाय और कुछ मीठा खाने के साथ उन्होंने एक पामिस्ट से हाथ भी दिखवाया. पामिस्ट ने उनके हालात को लेकर उनसे बातचीत की. जीनत अमान के मुताबिक, उस दौरान उनके पास कहीं जाने या किसी काम को जल्द पूरा करने की कोई मजबूरी नहीं थी.

'यात्रा में अब 'लिस्ट पूरी करने' से ज्यादा अनुभव मायने रखते हैं' : जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि उम्र और अनुभव के साथ यात्रा को देखने का उनका नजरिया बदला है. अब वे किसी जगह की लंबी सूची पूरी करने के बजाय वहां के माहौल को महसूस करना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि बाजार में घूमना, किसी अपने के लिए कोई खूबसूरत चीज खरीदना, धूप में बैठना, किसी पुरानी इमारत को देखना या कुछ स्वादिष्ट खाना और दिन को अपनी गति से आगे बढ़ने देना उन्हें ज्यादा पसंद है. उनके मुताबिक, शायद यही छुट्टी के दिन की असली लग्जरी है कि उसे प्रोडक्टिव बनाने की जरूरत न हो, बल्कि उसे यादगार बनाया जाए.

पढ़ें: जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर

जैसलमेर को लेकर भी साझा किया अनुभव : जयपुर के बाद जीनत अमान ने जैसलमेर को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने लिखा, 'Jaisalmer is quite something.' अभिनेत्री ने बताया कि वे जैसलमेर में एक ऐसे प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं, जिसके बारे में फिलहाल उन्हें जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि शूटिंग सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन अभिनेता की जिंदगी का एक हिस्सा यह भी है कि किसी प्रोजेक्ट पर लंबे समय तक काम करने के बाद भी उसके बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ बताने की अनुमति नहीं होती. उन्होंने शूटिंग के बीच के समय और छुट्टी के दिनों की कुछ झलकियां ही साझा की हैं.

'गोल्डन सैंडस्टोन और राजस्थान की खामोशी ने किया प्रभावित' : जीनत अमान ने जैसलमेर की पहचान बने सुनहरे बलुआ पत्थरों, खूबसूरत बगीचों और राजस्थान की खास खामोशी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक फिल्म सेट पर काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया है कि हर बार यादगार सिर्फ फिल्म के सीन नहीं होते. कई बार किसी जगह की रोशनी, खिड़की से दिखाई देने वाला नजारा या दो टेक के बीच बिताया गया कोई शांत पल भी लंबे समय तक याद रह जाता है. जीनत अमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैसलमेर की यह यात्रा उन्हें लंबे समय तक याद रहेगी.

पढ़ें: 'जटाधारा' की शूटिंग के लिए आबूरोड पहुंचीं शिल्पा शिरोडकर, सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में

प्रोजेक्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस : जीनत अमान ने जैसलमेर में जिस प्रोजेक्ट की शूटिंग का जिक्र किया है, उसका नाम अपनी पोस्ट में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इसके बारे में बताने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक बाकी जानकारी को गुप्त रखना होगा. हालांकि, राजस्थान में उनकी मौजूदगी को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' की शूटिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. सीरीज में ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और नोरा फतेही सहित कई कलाकार शामिल हैं. जीनत अमान की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजस्थान के जयपुर और जैसलमेर के प्रति उनके अनुभव और आकर्षण की झलक जरूर दे दी है. राजस्थान की गलियों से लेकर शाही महलों और जैसलमेर की सुनहरी विरासत तक, जीनत अमान की पोस्ट में प्रदेश की संस्कृति, वास्तुकला और जीवनशैली की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलती हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें