जयपुर: बाजार से 25% सस्ता घर, साथ में क्लब-जिम-शॉपिंग...हाउसिंग बोर्ड ला रहा नई आवास योजनाएं
जयपुर: बाजार से 25% सस्ता घर, साथ में क्लब-जिम-शॉपिंग...हाउसिंग बोर्ड ला रहा नई आवास योजनाएं कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया कि प्रताप नगर की ग्रीनवुड होराइजन योजना को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है. Publish…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: बाजार से 25% सस्ता घर, साथ में क्लब-जिम-शॉपिंग...हाउसिंग बोर्ड ला रहा नई आवास योजनाएं
कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया कि प्रताप नगर की ग्रीनवुड होराइजन योजना को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है.
Published : October 8, 2026 at 2:36 PM IST
जयपुर: घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) जल्द ही कई नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है. हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने दावा किया है कि बोर्ड की नई योजनाओं में लोगों को बाजार दर से करीब 20 से 25 प्रतिशत कम कीमत में मकान उपलब्ध कराए जाएंगे. इतना ही नहीं, इन योजनाओं में बेहतर लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि आम आदमी को किफायती दाम में बेहतर आवास मिल सके.
इन इलाकों में आएंगी RHB की नई योजनाएं: हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया- जयपुर में इंदिरा गांधी नगर और प्रताप नगर क्षेत्र में नई आवासीय योजनाओं पर काम चल रहा है. प्रताप नगर में ग्रीनवुड होराइजन नाम से नई योजना लाई जा रही है, जबकि इंदिरा गांधी नगर में पत्रकार आवासीय योजना प्रस्तावित है. इन योजनाओं में लोगों की बदलती जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
किशनगढ़ और बारां में इसी महीने शुरू होगा रजिस्ट्रेशन: कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया कि जयपुर के अलावा किशनगढ़ और बारां में भी नई आवासीय योजनाएं प्रस्तावित हैं. इन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन इसी महीने शुरू होने की संभावना है. वहीं, जोधपुर और उदयपुर में भी हाउसिंग बोर्ड नई योजनाएं लाने की तैयारी कर रहा है. इन योजनाओं के नक्शे स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं. रेरा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें भी धरातल पर उतारा जाएगा.
RHB की प्रीमियम योजना होगी ग्रीनवुड होराइजन: हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया कि प्रताप नगर की ग्रीनवुड होराइजन योजना को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है.प्राइवेट बिल्डर्स की तर्ज पर हाउसिंग बोर्ड की इस योजना में आवासीय परिसर के साथ क्लब हाउस और शॉपिंग एरिया भी विकसित किया जाएगा.
पढे़ं. हाउसिंग बोर्ड को RERA से बड़ी राहत, प्रताप नगर की दो आवासीय योजनाएं फिर हुईं बहाल
RHB का लग्जरी प्रोजेक्ट पर फोकस: मानसरोवर और प्रताप नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड दो लग्जरी आवासीय योजनाओं पर भी विचार कर रहा है. इनमें करीब 4000 वर्गफीट के फ्लैट के साथ क्लब हाउस, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, जिम और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं देने की प्लानिंग है. इन योजनाओं को रेरा में रजिस्ट्रेशन के बाद आगे बढ़ाया जाएगा. कमिश्नर अरविंद पोसवाल के मुताबिक, समय के साथ लोगों की आवासीय जरूरतें भी बदली हैं. अब लोग सिर्फ मकान नहीं, बल्कि बेहतर लोकेशन के साथ क्लब हाउस, जिम, खेल सुविधाएं, शॉपिंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी चाहते हैं. हाउसिंग बोर्ड भी लोगों की डिमांड और उनकी कीमत वहन करने की क्षमता को ध्यान में रखकर योजनाओं में सुविधाएं शामिल करने का प्रयास कर रहा है.
ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनेंगे घर: हाउसिंग बोर्ड की नई आवासीय योजनाओं में पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. योजनाओं को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर विकसित करने की तैयारी है.इनमें सोलर सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीन बिल्डिंग से जुड़े अन्य मानकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है.
पढे़ं. 15 साल बाद भी अधूरा आशियाने का सपना, 800 परिवारों की उम्मीदें अटकीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य: तरंग शक्ति अभ्यास में सूर्यकिरण और सारंग टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन

13-year-old Rajasthan golfer Ojaswini Saraswat invited to Hero Womenâs Indian Open

कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - Kota News


