होम›क्राइम›ITBP फोर्स से भगोड़ा हवलदार युवती से रेप और किडनेप के आरोप में गिरफ्तार, राजस्थान के चिड़ावा से दबोचा
क्राइम

ITBP फोर्स से भगोड़ा हवलदार युवती से रेप और किडनेप के आरोप में गिरफ्तार, राजस्थान के चिड़ावा से दबोचा

राजस्थान में एक व्यक्ति को युवती के रेप और किडनैप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ITBP फोर्स का भगोड़ा हवलदार था जो युवती को पहले से जानता था। युवती का 25 सितंबर को किडनैप किया गया था, और उसे 4 दिन तक बंधक रखा गय…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 11:05 am बजे
ITBP फोर्स से भगोड़ा हवलदार युवती से रेप और किडनेप के आरोप में गिरफ्तार, राजस्थान के चिड़ावा से दबोचा

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में एक व्यक्ति को युवती के रेप और किडनैप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ITBP फोर्स का भगोड़ा हवलदार था जो युवती को पहले से जानता था। युवती का 25 सितंबर को किडनैप किया गया था, और उसे 4 दिन तक बंधक रखा गया। पुलिस ने आरोपी को चिड़ावा में किराए की गाड़ी से गिरफ्तार किया।

झुंझुनूं/ सीकर: राजस्थान की सीकर जिला पुलिस ने युवती से रेप और किडनैप करने के आरोप में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो ITBP फोर्स के भगोड़े हवलदार के रूप में भी नामजद है। सीकर पुलिस ने उसे झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किराए की गाड़ी लेकर फरार होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी ITBP में हवलदार के पद पर तैनात था, लेकिन कई महीनों तक ड्यूटी पर नहीं जाने के कारण फोर्स ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

अलग-अलग जगहों पर ले जाकर किया रेप

दरअसल, पुलिस को दी रिपोर्ट में युवती के परिजनों ने बताया था कि उनकी बेटी 25 सितंबर को लापता हो गई थी। 28 सितंबर को उसने एक फोटो भेजी और कहा कि एक युवक ने उसका किडनैप कर लिया है। मामला सामने आने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर लिया। आरोपी युवती को छोड़कर भाग गया था। युवती के बयान में सामने आया कि आरोपी ने उसका गांव से सीकर आते वक्त किडनैप किया और उसे 2-3 जगह ले जाकर रेप किया। आरोपी ने युवती को 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। पीछा करते हुए पुलिस टीम चिड़ावा पहुंची और आरोपी को किराए की गाड़ी में बैठे दबोच लिया।

आरोपी युवती को पहले से जानता था, इसी का फायदा उठाया

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवती को पिछले कुछ सालों से जानता था। पहले दोनों में बातचीत होती थी, लेकिन युवती के बातचीत बंद करने के बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। जब युवती सीकर आने के लिए निकली, तो आरोपी ने उसका पीछा किया, किडनैप किया और रेप किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें