जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य: तरंग शक्ति अभ्यास में सूर्यकिरण और सारंग टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन
जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य: तरंग शक्ति अभ्यास में सूर्यकिरण और सारंग टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन जोधपुर में आयोजित 'तरंग शक्ति' एयर एक्सरसाइज में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण, सारंग और प्रचंड टीमों ने लड़ाकू विमानों स…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य: तरंग शक्ति अभ्यास में सूर्यकिरण और सारंग टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन
जोधपुर में आयोजित 'तरंग शक्ति' एयर एक्सरसाइज में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण, सारंग और प्रचंड टीमों ने लड़ाकू विमानों संग हैरतअंगेज करतब दिखाए
Published : October 8, 2026 at 1:14 PM IST
जोधपुर: 94वें वायुसेना दिवस के मौके पर गुरुवार को जोधपुर वायु सेना स्टेशन का आसमान तीन रंगों से रंगा नजर आया, जब भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) ने एयरबेस पर शानदार प्रदर्शन किया. इनके साथ हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम 'सारंग' भी मौजूद थी. जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर चल रही एयर एक्सरसाइज 'तरंग शक्ति' के दौरान गुरुवार को SKAT टीम ने सटीक उड़ान का बेहतरीन प्रदर्शन किया. पायलटों के इस बेजोड़ कौशल, व्यावसायिकता और अद्वितीय क्षमताओं को देखकर वहाँ मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.
SKAT के साथ-साथ सुखोई-30 MKI और स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' ने भी इस एयर शो के दौरान अपनी कलाबाजियां दिखाईं. इस अद्भुत नजारे के साक्षी वायु सेना, थल सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी और आम लोग बने. शो में सुखोई और तेजस की 'लो लेवल फ्लाइंग' ने लोगों को बेहद रोमांचित किया.
इसके अलावा NCC कैडेट्स और छात्रों को भारतीय वायु सेना के तेजस, सुखोई, राफेल के साथ-साथ अन्य देशों से आए फाइटर प्लेन्स को भी डिस्प्ले में देखने का मौका मिला. एयर फोर्स स्टेशन पर सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया गया था, जिसके चलते आस-पास के रहने वाले लोगों ने अपने घरों की छतों से ही आसमान में इस शानदार शो का आनंद लिया.
इसे भी पढ़ें- तरंग शक्ति 2026: जोधपुर के आसमान में आज सूर्यकिरण और सारंग टीम दिखाएंगी हैरतअंगेज करतब
2003 में हुआ था सारंग टीम का गठन: भारतीय वायु सेना की 'सारंग' डिस्प्ले टीम के कमांडिंग अधिकारी और टीम लीडर अभिजीत ने कहा, "हम खुद को भारतीय वायु सेना का ब्रांड एंबेसडर मानते हैं. हम भारत और दुनिया भर में प्रदर्शन करके भारतीय वायु सेना की व्यावसायिकता तथा विमानन उद्योग में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करते हैं." उन्होंने बताया कि इस टीम का गठन साल 2003 में किया गया था, जब स्वदेशी रूप से निर्मित एएलएच हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायु सेना में शामिल किया जा रहा था.
#WATCH | Jodhpur, Rajasthan: IAF Group Captain Abhijit Kumar says, "... I am the commanding officer and team leader of the Sarang display team of the Indian Air Force. We call ourselves the brand ambassadors of the Indian Air Force. We conduct displays across India and the world, showcasing the professionalism of the Indian Air Force, India’s advancement in the aviation industry, and attracting youth to join the defence forces as a career option. The team was formed in 2003, when the indigenously built ALH helicopters were being inducted into the Indian Air Force. An evaluation flight was built to test the capabilities of these helicopters before formal induction. The idea then emerged to additionally task the unit to carry out displays and showcase the helicopter’s capabilities to the world. Since then, we have performed across multiple domestic and international venues, winning the hearts of people."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
इसके औपचारिक प्रवेश से पहले इन हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं को परखने के लिए एक मूल्यांकन उड़ान तैयार की गई थी. इसके बाद दुनिया के सामने इस हेलीकॉप्टर की अद्भुत क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए इस विशेष डिस्प्ले यूनिट का विचार सामने आया. यह टीम युवाओं को रक्षा बलों में करियर बनाने और देश सेवा के लिए जुड़ने के लिए भी प्रेरित करती है.
इसे भी पढे़ं- तरंग शक्ति 2026 : फ्रांसीसी जनरल बोले- तेजस को उड़ाने का अनुभव मिराज जैसा
अद्भुत क्षमता है SKAT टीम में: सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) के इस 25 मिनट के शो को दो भागों में प्रदर्शित किया गया. पहले भाग में 9 विमानों के साथ अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए गए और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया गया. टीम ने तिरंगा, डायमंड, मेजर, तेजस और वाई फॉर्मेशन के जरिए अपनी उड़ान की अचूक सटीकता दिखाई. दूसरे भाग में रोमांच को और बढ़ाने के लिए यह एरोबैटिक टीम छोटी-छोटी यूनिट्स में बंट गई और जमीन के करीब आकर बेहद साहसिक स्टंट किए.
इन स्टंट्स के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया कि एक आधुनिक लड़ाकू विमान क्या-क्या करने में सक्षम है. भारतीय वायुसेना की यह प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) साल 1996 में बनाई गई थी और यह दुनिया की उन चुनिंदा टीमों में से एक है जो नौ विमानों के साथ एरोबैटिक्स का प्रदर्शन करती हैं.
इसे भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना का महाअभ्यास: जोधपुर में 7 देशों की एयरफोर्स के साथ 'तरंग शक्ति' का ऑपरेशनल फेज शुरू
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

13-year-old Rajasthan golfer Ojaswini Saraswat invited to Hero Womenâs Indian Open

कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - Kota News

Rajasthan Universityâs Inter-College Menâs Kabaddi tournament begins in Jaipur


