राजस्थान: उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से खींचतान; बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री
{"_id":"6ac767ecd11ea32f6f0a748b","slug":"congress-stages-a-massive-protest-at-the-udaipur-collectorate-a-fierce-scuffle-breaks-out-with-the-police-and-a-former-minister-climbs-the-barricades-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac767ecd11ea32f6f0a748b","slug":"congress-stages-a-massive-protest-at-the-udaipur-collectorate-a-fierce-scuffle-breaks-out-with-the-police-and-a-former-minister-climbs-the-barricades-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4810240-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से खींचतान; बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से खींचतान; बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री
Thu, 08 Oct 2026 05:52 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:52 PM IST
सार
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विस्तार
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वोट चोरी के आरोप और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली।
विज्ञापन
बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया
प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया, जब राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने बैरिकेड से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
कांग्रेस का प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस के रूप में कोर्ट चौराहे तक पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी।
विज्ञापन
बैरिकेड पार करने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपनी मनमानी पर तुली हुई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका। पुतला दहन और बैरिकेडिंग के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई खींचतान से कलेक्ट्रेट के बाहर माहौल गरमा गया। कांग्रेस के देशव्यापी विरोध अभियान के तहत 8 अक्टूबर को विभिन्न राज्यों और जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े अपने आरोपों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Posing as Solo Travelers: Rajasthan Police Trap Harassers in Undercover Operation | TOI Shorts - Times of India Videos

नकली सोना देकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख की ठगी: पत्तियों में 10% सोना; ट्रेन से भाग रहे राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार - durg-bhilai News

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा - Kota News


