पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से: उदयपुर जिले में 10 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव, 284 ग्राम पंचायतें भी शामिल - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Panchayat Raj Chunav | Nomination Process Starts Today पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से:उदयपुर जिले में 10 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव, 284 ग्राम पंच…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Panchayat Raj Chunav | Nomination Process Starts Today
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से:उदयपुर जिले में 10 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव, 284 ग्राम पंचायतें भी शामिल
- कॉपी लिंक
उदयपुर में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना आज जारी होगी और उसी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों
पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। पहले चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं।
प्रथम चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, तीन बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, गुरुवार, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर, गुरुवार, मतदान 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी।
उदयपुर जिले में प्रथम चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को तथा मतदान एवं मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अशोक गहलोत बोले- पश्चिमी राजस्थान में सूखे की मार, घोषणाओं से नहीं चलेगा काम

जयपुर गोवंश के चारे-पानी के संकट को लेकर अशोक गहलोत का सरकार पर निशाना, कहा- पश्चिमी राजस्थान में गोवंश भूख और प्यास से मर रहा

राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले फर्जी OBC सर्टिफिकेट का आरोप, महिला सरपंच प्रत्याशी पर उठे सवाल; शुरू हुई जांच


