होम›क्राइम›'आओ मैडम शराब पी लो' कौन हैं राजस्थान की लेडी कॉप RPS नेहा राव , जो मनचलो को सिखाती है जोरदार सबक
क्राइम

'आओ मैडम शराब पी लो' कौन हैं राजस्थान की लेडी कॉप RPS नेहा राव , जो मनचलो को सिखाती है जोरदार सबक

राजस्थान के भीलवाड़ा में डॉ. नेहा सिंह राव के नेतृत्व में सादे कपड़ों में 'ऑपरेशन प्लेनक्लोथ्स' चलाया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने मनचलों को रंगे हाथों पकड़कर 18 आरोपियों पर कार्रवाई की। डॉ. राव ने इस पूरे घटनाक्रम…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
'आओ मैडम शराब पी लो' कौन हैं राजस्थान की लेडी कॉप RPS नेहा राव , जो मनचलो को सिखाती है जोरदार सबक

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के भीलवाड़ा में डॉ. नेहा सिंह राव के नेतृत्व में सादे कपड़ों में 'ऑपरेशन प्लेनक्लोथ्स' चलाया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने मनचलों को रंगे हाथों पकड़कर 18 आरोपियों पर कार्रवाई की। डॉ. राव ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की है।

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में बीते दिनों रात के समय महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और मनचलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक अनोखा अभियान चलाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस अभियान का नेतृत्व करने लेडी कॉप आरपीएस अधिकारी नेहा राव हैं। इस अभियान का नाम प्लेनक्लोथ्स रखा गया, जिसमें RPS अफसर नेहा सिंह राव ने भीलवाड़ा की 'कालिका गश्ती दल' की 15 महिला कांस्टेबलों और पुलिस गाड़ियों के बैकअप के साथ यह पूरी योजना तैयार की। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी शहर के उन बस स्टॉप्स और सार्वजनिक जगहों पर अकेली बनकर खड़ी हुईं, जहां अक्सर असामाजिक तत्व महिलाओं को परेशान करते हैं।

RPS नेहा राव ने बताया कैसे मनचले करते हैं परेशान

इस दो दिवसीय ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को मनचलों की हरकतों का सीधा सामना करना पड़ा। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को किस किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से शेयर किया है। नेहा राव ने बताया कि इस अभियान में एक जगह जब सादे कपड़ों में खड़ी महिला कांस्टेबल को एक कार चालक ने जयपुर छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बिठाया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की, तो पीछे से दूरी बनाकर ट्रैक कर रही पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। इसी तरह अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल सवारों ने महिला कांस्टेबल को शराब पीने और साथ घूमने का दबाव बनाया, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही धर दबोचा।

मनचलों में कई शादीशुदा भी हुए गिरफ्तार

नेहा राव का कहना है कि इस अभियान को शुरू करने के दौरान मुझे लगा था कि 'महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लोगों का बैकग्राउंड भी ऐसा ही होगा। लेकिन जब पता चला हा कि इसमें अच्छे पढ़े लिखे और शादीशुदा लोग भी शामिल हैं, तो मेरे लिए ये सब शॉकिंग थ। दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान में कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे। गिरफ्तार या पकड़े गए पुरुषों में से कई शादीशुदा और बच्चों के पिता थे, जबकि कम उम्र के लड़के इसे महज ' मनोरंजन' समझ रहे थे।

पुलिस ने नाबालिगों की करवाई काउंसलिंग

पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की। वहीं, इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस को ऑटो चालकों और राहगीरों के रूप में कुछ मददगार नागरिक भी मिले, जिन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा की चिंता जताते हुए मदद की पेशकश की।

नेहा राव बोलीं- मनचलों के कारण बेटियों की पढ़ाई पर रोक लग जाती है

इस पूरे अनुभव के बाद अधिकारी नेहा सिंह राव ने समाज और परिवारों की सोच पर गहरा सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि अक्सर लड़कियां कोचिंग या पढ़ाई छूटने के डर से अपने परिवारों को छेड़खानी की बात नहीं बताती हैं। अधिकारी ने सवाल करते हुए कहा कि जब भी कोई मनचला किसी लड़की को परेशान करता है, तो सबसे पहले बेटी की आजादी और उसकी पढ़ाई पर ही पाबंदी क्यों लगाई जाती है?

जानिए कौन हैं डॉ. नेहा सिंह राव

डॉ. नेहा सिंह राव राजस्थान कैडर की एक कुशल पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने भीलवाड़ा में अपनी प्रोबेशन अवधि के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर एक मिसाल कायम की। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. नेहा सिंह राव ने पुलिस सेवा में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और डॉक्टर (MBBS) की डिग्री हासिल की। डॉक्टरी जैसे प्रतिष्ठित पेशे में रहने के बाद, समाज सेवा और कानून-व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव लाने के जुनून के साथ उन्होंने सिविल सेवा का रुख किया और सफलता हासिल कर पुलिस अधिकारी बनीं।

नेहा राव ने मनचलों के खिलाफ सादे कपड़ों में गश्ती कर एक अनोखा कदम उठाया है, आप इस तरह के अभियानों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितना प्रभावी मानते हैं? अपनी सोच कमेंट में बताएं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें