जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार जोधपुर में शादी के नाम पर तीन लाख में लड़कियों के सौदे का मामला सामने आया. मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया. पंजाब से युवतियां लाने के कथित खेल…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर तीन लाख में लड़कियों के सौदे का मामला सामने आया. मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया. पंजाब से युवतियां लाने के कथित खेल का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया.
जोधपुर में शादी के नाम पर कथित तौर पर लड़कियों की दलाली का खेल सामने आने से सनसनी फैल गई है. आरोप है कि पंजाब से युवतियों को शादी करवाने के नाम पर तीन-तीन लाख रुपए तक में जोधपुर लाने का सौदा किया जा रहा था. इस कथित सौदे में रुपए गिनने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जोधपुर के एक कथित दलाल ने पंजाब के एक दलाल से संपर्क किया था. आरोप है कि दोनों के बीच शादी के लिए युवतियां उपलब्ध कराने को लेकर सौदा हुआ और प्रत्येक युवती के लिए करीब तीन लाख रुपए तक की रकम तय की गई. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले में सामने आए कथित वीडियो में रुपए गिने जाने की बात कही जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मामले में महामंदिर थाना पुलिस ने पहले कार्रवाई की थी. इसके बाद देवनगर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर दोनों दलालों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है.
अब पुलिस की जांच का फोकस सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं, पंजाब से युवतियों को जोधपुर तक कैसे लाया जाता था और शादी के नाम पर होने वाले इस कथित लेन-देन में किस-किस की भूमिका थी.
कब से चल रही थी यह गतिविधि
पुलिस यह भी खंगाल रही है कि यह गतिविधि कब से चल रही थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोंमिया के निर्देशन में जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है. फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस कथित नेटवर्क की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट

राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम, अब पेशेवर टूर्नामेंट में भागीदारी की तैयारी

'आओ मैडम शराब पी लो' कौन हैं राजस्थान की लेडी कॉप RPS नेहा राव , जो मनचलो को सिखाती है जोरदार सबक


