होम›क्राइम›राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा - Kota News
क्राइम

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota RTU Hostel Student Death | Students Protest Demanding Warden Removal राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत:रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 01:05 pm बजे
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत:  रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota RTU Hostel Student Death | Students Protest Demanding Warden Removal

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत:रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

- कॉपी लिंक

कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की मौत हो गई। साथी छात्रों का आरोप है कि सांप के काटने से छात्र बेहोश हो गया था। उसे समय पर हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

स्टूडेंट की मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया और चीफ वार्डन को हटाने, मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस और RTU प्रशासन ने कई बार छात्रों से बात की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे धरना खत्म करने की बात को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच गहमा-गहमी हो गई।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरने पर बैठे छात्रों को खदेड़ हटा दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ स्टूडेंट्स को चोट आई हैं, जो इलाज के लिए हॉस्पिटल गए हैं।

मृतक स्टूडेंट अक्षित शर्मा (19) जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला था। अक्षित IT ब्रांच में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। इसी सेशन में कॉलेज में एडमिशन लिया था। अक्षित के पिता आर्मी में हैं।

देखिए धरने और लाठीचार्ज की तस्वीरें

साथी बोले- खाना खाकर सोया था

साथी छात्रों ने बताया- अक्षित RTU में भास्कर भवन एच 4 हॉस्टल के रूम 61 में रहता था। अक्षित के साथ 2 अन्य स्टूडेंट्स भी रहते थे। कॉलेज कैम्पस में बुधवार को इवेंट था, जिसमें अक्षित भी शामिल हुआ था।

रात को खाना खाने के बाद अक्षित और अपने रूम पार्टनर के साथ हॉस्टल में सो गया था। गुरुवार सुबह अक्षित उठा नहीं तो रूम पार्टनर ने उसे जगाया। काफी देर बाद भी अक्षित नहीं उठा तो रूम पार्टनर ने अन्य स्टूडेंट्स और चीफ वार्डन डीके यादव को सूचना दी।

स्टूडेंटस ने आरोप लगाया कि चीफ वार्डन 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक अक्षित को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मंगवाई गईं। बाद में एंबुलेंस आई, जिसे भी जांच के लिए RTU के मेन गेट पर आधे घंटे रोके रखा।

आरोप- सूचना के बाद 1 घंटे लेट पहुंचे चीफ वार्डन

छात्रों ने आरोप लगाया कि अक्षित का हाथ नीला हो गया था। RTU कैंपस में डिस्पेंसरी 2 बजे बंद हो जाती है। कई बार वहां डॉक्टर भी नहीं मिलते हैं। RTU में हर स्टूडेंट्स से सेमेस्टर डेवलपमेंट के नाम पर 5 हजार रुपए फीस ली जाती है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन सांप निकलते रहते हैं। स्टूडेंट्स ने कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

डॉक्टर ने बताया- शरीर पर चोट के निशान नहीं

RTU इलेक्ट्रॉनिक विभाग के प्रो. रंजन माहेश्वरी ने बताया- डिस्पेंसरी में कार्यरत डॉ. के.एल. मीणा ने फोन पर कहा कि स्टूडेंट शायद लेट नाइट सोया होगा। सुबह जब स्टूडेंट नहीं उठा तो उसके रूम मेट ने प्रशासन को सूचना दी।

प्रशासन की सूचना के बाद डॉक्टर ने मौके पर जाकर देखा तो करीब 3-4 घंटे पहले स्टूडेंट की मौत हो चुकी थी और उसकी बॉडी अकड़ चुकी थी। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा। डिस्पेंसरी के डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

चीफ वार्डन बोले- एंबुलेंस को आने में समय लगा तो ऑटो बुलाया

चीफ वार्डन डॉ. डीके यादव ने बताया- रात को स्टूडेंट अपने 2 दोस्तों के साथ सोया था। कमरे में एक बेड पर 2 बच्चे सो रहे थे। अक्षित को सुबह 9:30 बजे उठाया तो वो नहीं उठा। इस पर मुझे 9:56 बजे कर्मचारी ने सूचना दी। इसके 5 मिनट में मैंने दोनों वार्डन को फोन करके एंबुलेंस बुलाने को कहा।

डीके यादव ने बताया- एंबुलेंस आने में थोड़ा समय लग रहा था तो मैंने तुरंत ऑटो की व्यवस्था की। करीब 10-15 मिनट बाद मैं भी मौके पर पहुंच गया था। मेरे साथ में वीसी भी थे। हमारे दोनों डॉक्टर आ गए थे। उन्होंने स्टूडेंट को चेक किया तो उसके हाथ अकडे़ हुए थे।

चीफ वार्डन ने बताया- डॉक्टर्स ने सुबह 4 से 6 बजे के बीच सोते समय स्टूडेंट की मौत की बात कही है। स्पष्ट कारण तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। हमने कमरे में चेक किया, कहीं सांप नहीं मिला।

----------

ये खबर भी पढ़ें…

बदला लेने के लिए बीटेक स्टूडेंट की हत्या:पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर चाकू मारा; 7 महीने पहले भी हुआ था विवाद

कोटा में आपसी रंजिश में बीटेक स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले स्टूडेंट को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, फिर चाकू से वार किया। (पूरी खबर पढ़ें)

- बात खरी हैसांसद बेनीवाल को दिल्ली पुलिस ने घसीटा: माइक बंद करने पर भड़के रविंद्र भाटी,गहलोत क्यों बोले- हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं

- आप ने पंचायत चुनाव की पहली लिस्ट जारी की: 60 उम्मीदवारों का किया ऐलान, बीजेपी-कांग्रेस में चल रहा मंथन; आज से नामांकन शुरू

- भास्कर इंटरव्यूनरेश मीणा ने बताया अपना पॉलिटिक्स प्लान: बोले- बीजेपी में नहीं जाऊंगा, रविंद्र भाटी साथी; जानें- तीसरे मोर्चे को लेकर क्या तैयारी है?

- पेशी से लौट रहे SHO की मौत: कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो महीने पहले हुआ था उदयपुर ट्रांसफर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें