राजस्थान कांग्रेस नेताओं की हिरासत: अशोक गहलोत का नादिरशाह जैसे मोदी सरकार का तंज
राजस्थान पुलिस ने अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है। गहलोत ने दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार के रवैये की तुलना नादिरशाह से की और कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राहुल गांधी के बाद अब अशोक गहलोत भी जयपुर में लिए गए हिरासत में, राजस्थान कांग्रेस का भी पारा चढ़ा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठ थे, जिन्हें भी यहां राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गहलोत ने नादिरशाह से कर दी मोदी की तुलना
इस घटना के विरोध में विपक्षी दलों ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। इसी बीच, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार के रवैये की तुलना 'नादिरशाह' से कर दी है।दिल्ली पुलिस और सरकार का रवैया नादिर शाह जैसा
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली में जुटे हजारों युवाओं पर जिस क्रूरता से लाठियां बरसाई गईं। यहां दिल्ली पुलिस और सरकार का यहां रवैया नादिर शाह के जैसा था।विपक्ष को धरने पर बैठने की नौबत :अशोक गहलोत
गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोकसभा और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष तक को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर भारत को 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र' बताने का दावा करते हैं, लेकिन अपने ही देश के युवाओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करके उनके दावों की पूरी तरह पोल खुल चुकी है।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


