होमराजस्थानजोधपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते खेत के होद में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा मातम
राजस्थान

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते खेत के होद में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा मातम

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते खेत के होद में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा मातम जोधपुर के मथानिया क्षेत्र में खेत के जल होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. Published : June 7, 2026 at 9:03 AM…

ETV Bharat के अनुसार7 जून 2026 को 08:37 am बजे
जोधपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते खेत के होद में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा मातम

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते खेत के होद में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा मातम

जोधपुर के मथानिया क्षेत्र में खेत के जल होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

Published : June 7, 2026 at 9:03 AM IST

जोधपुर : जिले से एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां के मथानिया क्षेत्र के मांडियाई खुर्द गांव में एक खेत में बने जल होद (पानी के टैंक) में डूबने से तीन मासूम बच्चों की असामयिक मौत हो गई. एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

मंडोर के एसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार शाम को हुआ. तीनों बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे. खेलते-खेलते वे अचानक खेत में बने पानी संग्रहण के होद के पास पहुंच गए. आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों बच्चे एक-एक कर गहरे पानी में जा गिरे. इस होद की गहराई करीब पांच से आठ फीट बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: हनुमानगढ़ में नहर में डूबने से दो किशोरों की मौत, दो दिन पहले बहे थे...दोनों पर था अपने परिवारों का जिम्मा

हादसे का शिकार हुए बच्चों की पहचान 14 वर्षीय लक्ष्मी (पुत्री पुखराज सियोल), 8 वर्षीय राधेश्याम (पुत्र तिलाराम सियोल) और 7 वर्षीय रोहित (पुत्र ताजाराम सियोल) के रूप में हुई है. मृतक रोहित खेतासर गांव का रहने वाला था, जो इन दिनों अपनी बुआ के घर मांडियाई खुर्द आया हुआ था. जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. शाम करीब चार बजे बच्चों के होद में गिरने की सूचना मिली. ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल तलाश कर तीनों को बाहर निकाला और तिंवरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने इस हादसे को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए.

गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार : लक्ष्मी और राधेश्याम का मांडियाई गांव, जबकि रोहित का खेतावास गांव में अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले जल होदों के आसपास सुरक्षा दीवार या जाली लगाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

इसे भी पढे़ें: डूबने से किशोर की मौत, दुर्वासा बालाजी के दर्शन के बाद पार्वती नदी में नहाने उतरे थे पांच दोस्त, चार तैरकर निकले

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें