होमक्राइमशराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या: पति ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपाया
क्राइम

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या: पति ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपाया

राजस्थान के झुंझुनूं में एक दुखद事件 सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। शराब के लिए पैसे न देने पर हुई हत्या के बाद, आरोपित ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिए।

Jagran के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:09 am बजे
शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या: पति ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपाया

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या, शव के हाथ-पैर काटकर संदूक में छिपाया

राजस्थान के झुंझुनूं में शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिया। ...और पढ़ें

HighLights

- शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या।

- पति ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपाया।

- चार दिन बाद बदबू आने पर वारदात का खुलासा।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपित ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिया।

आरोपित का 16 वर्षीय बेटा जब भी मां के बारे में पूछताछ तो वह उसे गुमराह कर देता। यह सिलसिला चार दिन तक चलता रहा।

मंगलवार सुबह जब घर में अधिक बदबू आने लगी तो आरोपित ने वारदात की जानकारी अपने मित्र को दी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया है।

पत्नी को मारकर शव संदूक में छिपाया

सूजानगढ़ पुलिस थाना अधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि 16 जुलाई को आरोपित ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

इस दौरान आरोपित ने सरिये से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिया। आरोपित ने पूछताछ में पत्नी के हाथ-पैर तोड़ने का कारण संदूक के आकार को बताया है।

वारदात के समय दंपती का बेटा घर पर नहीं था। वह घर लौटा तो आरोपित ने बेटे को बताया कि मां कहीं गई हुई है। बेटा लगातार चार दिन तक मां के बारे में पूछता तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर टाल देता था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें