जयपुर में एक्टिवा सवार युवक की मौत: मर्सिडीज ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद सीसीटीवी में दिखा उटर्न
जयपुर के मालवीय नगर थाना में एक टक्कर ने एक्टिवा सवार 40 साल के युवक की जान ले ली। मर्सिडीज कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी, हिरासर के बाद भी ड्राइवर फरार है। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर को घटनास्थल पर वापस आते हुए दिखाया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Hit And Run | Mercedes Driver Returns To Crime Scene CCTV
जयपुर में मर्सिडीज ने एक्टिवा सवार युवक को कुचला, मौत:सीसीटीवी में यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल पर लौटती दिखी कार, लोगों का दावा-गाड़ी को युवती चला रही थी
- कॉपी लिंक
जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक्टिवा सवार 40 साल के युवक की मौत हो गई। मॉडल टाउन के पास नाबार्ड कॉलोनी के सामने जगतपुरा रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार को एक युवती चला रही थी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कार अपेक्स सर्किल से यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल की ओर आती दिखाई दे रही है।
पुलिस के अनुसार अशोक विहार, जगतपुरा निवासी श्रवण नाथ (40) सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे अपनी एक्टिवा से घरेलू काम से मालवीय नगर जा रहे थे। जैसे ही वे मॉडल टाउन के पास नाबार्ड कॉलोनी के सामने पहुंचे, पीछे से तेज गति से आई मर्सिडीज कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल श्रवण को तत्काल जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह 4.52 बजे पुलिस ने मृतक के साले विवेक रावल को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद वे अपनी बहन के साथ अस्पताल पहुंचे।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
मृतक के साले विवेक रावल ने बताया कि दुर्घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में लगभग खाली तीन लेन की सड़क के किनारे चल रहे स्कूटी सवार को पीछे से तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि ड्राइवर अपेक्स सर्किल से यू-टर्न लेकर वापस जगतपुरा की ओर आता है और घटनास्थल की तरफ देखते हुए गुजरता है।
टूटी हेडलाइट बनी अहम सुराग
हादसे के दौरान मर्सिडीज कार की एक तरफ की हेडलाइट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इस हेडलाइट के आधार पर वाहन की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार वाहन और ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
- बात खरी हैजंगल में भी चुनाव आ गए क्या?: RTO से डर लगता है साहब; मछलियां मर गईं क्योंकि 'उम्र' हो गई
- भास्कर एक्सक्लूसिवपाकिस्तान बॉर्डर पर काले-धन को ठिकाने लगाने का नया खेल: 50 लाख की जमीन 5 लाख में बेची, छापेमारी में खुलासा; भास्कर के पास ऐसी 3 रजिस्ट्री
- LIVEराजस्थान में झमाझम बरसात, बांध के गेट खोले, नदियां उफनीं: कोटा-बारां में 5 इंच पानी बरसा, उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश; आज पूरे राजस्थान में अलर्ट
- मंदिर में ‘सादगी’ से ही प्रवेश: तंग व छोटे कपड़े पहने तो मंदिर में एंट्री नहीं, स्लीवलेस-टैंक टॉप और शॉर्ट्स पर भी रोक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


