राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, गहलोत व डोटासरा हिरासत में
राजस्थान में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Congress Workers Are Also On The Streets In Rajasthan.
राजस्थान में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर:कांग्रेसियों और पुलिस में भिड़ंत, गहलोत व डोटासरा हिरासत में
- कॉपी लिंक
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद जयपुर में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इस दौरान पुलिस के साथ इनकी धक्का-मुक्की भी हुई।
पुलिस पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत सैकड़ों कार्यकताओं को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने ले गई। अलवर में भी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवा रही है। इस दौरान जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुख्य सचेतक रफीक खान और अन्य नेता मौजूद थे।
इधर, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेसराज में 17 पेपर लीक, छात्र पीटे गए, गहलोत मिले तक नहीं थे : राठौड़
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया। कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नौटंकी लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि घटते जनाधार के कारण बैसाखी पर चलना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज धरने पर बैठ रहे हैं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्या किया?
गहलोत शासन में 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और युवाओं की नौकरियां खुलेआम लुटती रहीं। गहलोत राज में तो पीड़ित छात्र सड़कों पर आंदोलन करते रहे और उन पर लाठियां बरसाई जाती रहीं, लेकिन अशोक गहलोत प्रदर्शनकारी छात्रों से कभी मिले नहीं। ऐसे में ये आज किस मुंह ने पेपर लीक को लेकर बातें कर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


