जयपुर जिला अदालत को मिलेगी नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग, हाईकोर्ट ने सरकार से क्या पूछा?
राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जयपुर जिला अदालत को नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए होटल अशोका में चलने तक जगह मिल सकती है या नहीं। सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि मौजूदा कोर्ट परिसर में ही नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बनेगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur High Court News | Ashoka Hotel Site For New Court Building
जयपुर जिला अदालत को मिलेगी नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग:हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या काम चलने तक होटल अशोका में शिफ्ट हो सकती है कोर्ट?
- कॉपी लिंक
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में ही मौजूदा भवन की जगह नई मल्टी-स्टोरी (बहुमंजिला) बिल्डिंग बनेगी। इसकी जानकारी आज हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दी गई। महाधिवक्ता (एजी) राजेन्द्र प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा कोर्ट परिसर में ही महानग
सरकार ने शहर से दूर जमीन चिन्हिंत की थी इससे पहले सरकार ने कोर्ट में जानकारी दी थी कि सैशन कोर्ट के लिए सीकर रोड पर नींदड़ में सौ बीघा और अजमेर रोड पर गांव पीपला भगतसिंह में कोर्ट के लिए जमीन चिन्हिंत की गई हैं। इस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सुझाव दिया था कि मौजूदा जगह से अगर कोर्ट को दूर भेजा गया तो पक्षकारों को काफी समस्या होगी।
ऐसे में मौजूदा जगह पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने पर विचार किया जाना चाहिए। वहीं बेसमेंट पार्किंग बनाकर वाहनों के पार्क करने की समस्या का हल भी निकाला जा सकता हैं। इस पर सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा था।
जनहित याचिका में कहा गया था कि कोर्ट परिसर में जगह कम होने से यहां आने वाले वकीलों, पक्षकारों और न्यायिक अधिकारियों के साथ ही न्यायिक कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, तीन सप्ताह में बताना होगा बीसलपुर बांध का पानी कितने जिलों में सप्लाई हो रहा है

नगर निगम मेयर का चुनाव 19 सितंबर को, 663 दिनों बाद मिलेगा नया मेयर: प्रशासक का पद समाप्त होगा


