होमक्राइमकोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश: अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News
क्राइम

कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश: अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Hadoti Weather Alert: Heavy Rain Forecast For Next Five Days In Kota कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश:अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 जुलाई 2026 को 07:22 am बजे
कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश:  अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Hadoti Weather Alert: Heavy Rain Forecast For Next Five Days In Kota

कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश:अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी

- कॉपी लिंक

हाड़ौती में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में कोटा में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम 5:30 बजे तक 2 मिमी और बारिश रिकॉर्ड हुई। कनवास में 23 मिमी बारिश हुई है। वहीं, हाड़ौती क्षेत्र में सर्वाधिक 139 मिमी बारिश छीपाबड़ौद में दर्ज की गई।

बुधवार को कोटा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

अब तक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई

हालांकि, मानसून सक्रिय होने के बावजूद इस सीजन में कोटा जिले में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 22 जुलाई तक जिले में औसतन 267.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 194.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी

इधर, बारिश के बीच कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी की निकासी लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार दायीं मुख्य नहर में 3525 क्यूसेक और बायीं मुख्य नहर में 1300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। 26 जुलाई तक संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल बादलों की आवाजाही और धूप-छांव का दौर जारी है।

- LIVEमकराना में तेज बारिश से मार्बल की खान ढही: डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद, बीकानेर में सैकड़ों बीघा खेत डूबे, हनुमानगढ़ में स्कूल बंद

- भास्कर एक्सक्लूसिव17 प्रसूताओं की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला: हॉस्पिटल में तैनात होंगी प्रसव सखी, एडमिट से लेकर डिस्चार्ज तक रखेंगी ख्याल

- कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ: नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडाइल, लोगों ने बनाया वीडियो

- मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत: कोटा-श्योपुर रोड पर हादसा, पुलिस ने बस जब्त की

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें