होमसेहतजयपुर मेट्रो फेज 2: भूमि पूजन के बाद, काम किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा?
सेहत

जयपुर मेट्रो फेज 2: भूमि पूजन के बाद, काम किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा?

जयपुर मेट्रो फेज 2 का भूमि पूजन हो गया, लेकिन अब हर जयपुरवासी के मन में सवाल है कि आगे क्या होगा और काम किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

Navbharat Times के अनुसार23 जुलाई 2026 को 07:22 am बजे
जयपुर मेट्रो फेज 2: भूमि पूजन के बाद, काम किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा?

सौजन्य से:- Navbharat Times

15 साल के इंतजार के बाद 41 किमी लंबे जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन हो गया है। प्रह्लादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक का काम शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी वाले भूमिगत हिस्से के टेंडर जारी हैं, जबकि सितंबर से बाकी हिस्से पर तेजी से काम होगा।

जयपुर: 15 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक बनने वाले 41 किलोमीटर लंबे 'जयपुर मेट्रो फेज 2' का भूमि पूजन कर काम की औपचारिक शुरुआत कर दी है। 13,037 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को जयपुर की 'फ्यूचर लाइफलाइन' कहा जा रहा है। लेकिन भूमि पूजन और पाइलिंग वर्क के फ्लैग-ऑफ के बाद अब हर जयपुरवासी के मन में यही सवाल है कि आगे क्या होगा और काम किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा?

भूमि पूजन के बाद अब आगे क्या?

प्रोजेक्ट की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए काम को अलग-अलग पैकेज में बांटकर एक साथ चलाने की रणनीति बनाई गई है।

पहला चरण (प्रह्लादपुरा से पिंजरापोल गोशाला): 918 करोड़ रुपये का पहला कंस्ट्रक्शन पैकेज पहले ही दिया जा चुका है, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं। सीतापुरा डिपो से काम की सीधी शुरुआत हो चुकी है।

दूसरा चरण (भूमिगत मार्ग - जयपुर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी): पिंजरापोल गोशाला से B2B क्रॉसिंग तक का टेंडर जारी हो चुका है। यह पूरा हिस्सा अंडरग्राउंड होगा, जिसमें दो अहम स्टेशन सांगानेर थाना और जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल होंगे।

सितंबर से पकड़ेगा असली रफ्तार

सितंबर-अक्टूबर तक एयरपोर्ट से खासा कोठी और खासा कोठी से टोडी मोड़ के बाकी बचे हिस्सों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन दोनों हिस्सों में 12-12 स्टेशन बनाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सितंबर के बाद से सभी पैकेजों पर एक साथ काम चलेगा ताकि डेडलाइन मिस न हो।

जयपुर मेट्रो फेज 2 रूट चार्ट: टोडी मोड़ से प्रह्लादपुरा तक

खासा कोठी बनेगा 'सुपर इंटरचेंज'

फेज 2 का सबसे बड़ा आकर्षण खासा कोठी का इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां से यात्री पेडेस्ट्रियन फुटब्रिज के जरिए आसानी से फेज 1 और फेज 2 के बीच मेट्रो बदल सकेंगे। इसके अलावा, यह रूट सांगानेर इंडस्ट्रियल एरिया, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, जयपुर जंक्शन, कलेक्ट्रेट, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर और विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया जैसे शहर के प्रमुख केंद्रों को सीधे जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में जयपुर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मेट्रो के फेज III और फेज IV पर भी काम शुरू किया जाएगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें