दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर: आपसी कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से पकड़ा - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Murder Case | Friend Killed With Knife Arrested In Ajmer दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर:आपसी कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Murder Case | Friend Killed With Knife Arrested In Ajmer
दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर:आपसी कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से पकड़ा
- कॉपी लिंक
उदयपुर के भूपालपुरा थाना इलाके में साथ रहने वाले दो दोस्तों के बीच देर रात झगड़ा हो गया। आरसीसी-सेंटरिंग का काम करने वाले एक युवक ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन में बैठकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अजमेर
दोस्त ने किया चाकू से हमला
घटना बुधवार रात की है। दोनों दोस्त अजय पासवान और राहुल शर्मा आयड के छीपा मोहल्ला में एक मकान में थर्ड फ्लोर पर किराए से रहते थे। दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और उदयपुर में मजदूरी करते थे।
पड़ोसियों के मुताबिक बुधवार रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने आपा खो दिया। उसने कमरे में रखा चाकू उठाया और अजय के गले पर लगातार कई वार कर दिए। गले पर गंभीर चोटें लगने के कारण अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी कमरे का दरवाजा बंद करके चुपचाप निकल गया। देर रात करीब 1 बजे जब पड़ोसियों को किसी तरह शक हुआ ,तो उन्होंने गेट खोलकर देखा वहां खून से लथपथ अजय का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने तुरंत भूपालपुरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से गिरफ्तार किया
भूपालपुरा थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक अजय (21) पिता मदलु पासवान झारखंड के रातेहाड जिले के बहराटाउन का रहने वाला था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी है। उनके उदयपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल शर्मा उदयपुर से ट्रेन में बैठकर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और उसकी जानकारी जुटाई। इसके बाद अजमेर रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। आरोपी राहुल झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है।
पुलिस की टीम आरोपी को अजमेर से उदयपुर ला रही है। थानाधिकारी चौहान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर किस बात पर दोनों के बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ था और उसने अपने ही दोस्त की हत्या क्यों की।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सिंधिया काल की 3000kg वजनी तोप चोरी के तार राजस्थान से जुड़े, सीमा पार खुदाई शुरू

कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश: अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News

राजस्थान में त्रासदी: तीन चचेरे भाइयों की मौत हाईवे पर ओवरटेक के दौरान


