सिंधिया काल की 3000kg वजनी तोप चोरी के तार राजस्थान से जुड़े, सीमा पार खुदाई शुरू
सिंधिया काल की 3000kg वजनी तोप चोरी के तार राजस्थान से जुड़े, सीमा पार खुदाई शुरू शिवपुरी में सिंधिया काल की ऐतिहासिक तोप चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, राजस्थान में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी. By ETV Bharat Madhya…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सिंधिया काल की 3000kg वजनी तोप चोरी के तार राजस्थान से जुड़े, सीमा पार खुदाई शुरू
शिवपुरी में सिंधिया काल की ऐतिहासिक तोप चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, राजस्थान में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 23, 2026 at 12:14 PM IST
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हाल ही में सिंधिया राजवंश की 500 साल पुरानी और ऐतिहासिक महत्व वाली 3000kg वजनी तोप चोरी हो गई थी, जिसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नरवर किले से 15 जुलाई 2026 को कई अज्ञात बदमाशों ने कीमती तोप किसी बड़े वाहन पर जेसीबी की मदद से लादी और फरार हो गए. घटनी की जांच में जुटी पुलिस को पड़ोसी राज्य राजस्थान से महत्वपूर्ण इनपुट्स मिले हैं. जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर 10 हजार रु का इनाम भी घोषित किया है.
ऐतिहासिक और कीमती तोप की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस छानबीन में सामने आई है कि नरवर किले से तोप चोरी करने के बाद आरोपियों ने उसे राजस्थान सीमा में ले गए हैं. खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए हिंडौन क्षेत्र के गांवड़ा मीणा गांव में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. मेटल डिटेक्टर और जेसीबी की मदद से संभावित स्थानों पर तलाशी और खुदाई की जा रही है. शिवपुरी पुलिस ने करौली राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तोप की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार की है.
राजस्थान में संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
शिवपुरी पुलिस की विशेष टीम राजस्थान पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इस पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग और जानकारियां लगी हैं. जो मामले के खुलासे में निर्णायक साबित हो सकती हैं. इस मामले में नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया, "राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर सटीक लोकेशन और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. प्राप्त सुरागों के आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. जल्द ही पूरी वारदात का पर्दाफाश कर ऐतिहासिक तोप को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा."
इतिहास प्रेमियों में रोष
नरवर का किला अपनी ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है. किले से प्राचीन तोप की चोरी होने की घटना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों और इतिहास प्रेमियों में रोष है. अब राजस्थान से मिले इनपुट्स और दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद इस मामले के शीघ्र खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.
- जल जीवन मिशन के पाइप की चोरी, राजस्थान में प्रोजेक्ट के ठेकेदार को बेचने का था प्लान
- श्योपुर में एक ही रात अलग-अलग जगहों से 15 मवेशियों की चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार
तोप चोरी के मामले में सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है. ऐसी अफवाहें भी हैं कि आरोपियों ने इलाके में मौजूद एक मिट्टी के बांध को उड़ाने के लिए इस तोप को चुराया. हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जो चर्चा है उसने मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा में सनसनी फैला दी है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर: आपसी कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से पकड़ा - Udaipur News

कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश: अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News

राजस्थान में त्रासदी: तीन चचेरे भाइयों की मौत हाईवे पर ओवरटेक के दौरान


