होमशिक्षा-करियरजयपुर में 'भास्कर समाधान' पर लोग उठा रहे आवाज: कल्याणपुरा में धंसी सड़क, मांग्यावास में सीवर ओवरफ्लो, केशुपुरा और भृगु पथ में मिली राहत - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर में 'भास्कर समाधान' पर लोग उठा रहे आवाज: कल्याणपुरा में धंसी सड़क, मांग्यावास में सीवर ओवरफ्लो, केशुपुरा और भृगु पथ में मिली राहत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues | Kalyanpura Road Collapse & Mangyawas Sewer Update जयपुर में 'भास्कर समाधान' पर लोग उठा रहे आवाज:कल्याणपुरा में धंसी सड़क, मांग्यावास में सीवर ओवरफ्लो, केश…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 जुलाई 2026 को 04:23 am बजे
जयपुर में 'भास्कर समाधान' पर लोग उठा रहे आवाज:  कल्याणपुरा में धंसी सड़क, मांग्यावास में सीवर ओवरफ्लो, केशुपुरा और भृगु पथ में मिली राहत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Civic Issues | Kalyanpura Road Collapse & Mangyawas Sewer Update

जयपुर में 'भास्कर समाधान' पर लोग उठा रहे आवाज:कल्याणपुरा में धंसी सड़क, मांग्यावास में सीवर ओवरफ्लो, केशुपुरा और भृगु पथ में मिली राहत

- कॉपी लिंक

जयपुर शहर की चमक-दमक के बीच कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनका सीधा असर लोगों की सुरक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। कहीं सड़क धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है तो कहीं सीवर ओवरफ्लो और कचरे की समस्या से लोग परेशान हैं। जयपुर के अलग-अलग इलाकों से ऐसी ही नागरिक समस्याएं दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सामने आई हैं।

न्यू सांगानेर रोड के कल्याणपुरा, जगतपुरा, मांग्यावास और मानसरोवर समेत कई क्षेत्रों के लोगों ने सड़क, सफाई, सीवर और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां साझा की हैं। वहीं, कुछ मामलों में विभागों ने कार्रवाई कर लोगों को राहत भी पहुंचाई है। केशुपुरा में सड़क से जुड़ी समस्या का समाधान हुआ, जबकि मानसरोवर के हाउसिंग बोर्ड अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

कल्याणपुरा इलाके में अंदर घुसी रोड जयपुर शहर के न्यू सांगानेर रोड के कल्याणपुरा इलाके से गोविंद शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क धंसने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र में भी सड़क की दयनीय स्थिति है। रास्ते के बीचो-बीच रोड अंदर धंस गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

प्लॉट के बाहर सड़क पर आ रही गंदगी जगतपुरा के बंशीपुरी से धर्म सिंह ने कचरे के ढेर के बारे में 'भास्कर समाधान' पर लिखा है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी के खाली प्लॉट में कचरे का ढेर जमा हो रहा है। प्लॉट की बाउंडरी पूरी न होने के कारण अब ये गंदगी रोड पर भी आ रही है। यहां से गुजरने वालों को गंदगी से होकर निकलना पड़ता है।

सीवर ओवरफ्लो से आस-पास फैली गंदगी मांग्यावास के शिव चौधरी नगर निवासी आशीष विजय ने समस्या लिखी कि सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। सड़क पर बने चैंबर से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है साथ ही बदबू की भी समस्या खड़ी हो गई है। आस-पास रहने वालों के लिए तो स्थिति काफी गंभीर है। लोगों ने मांग की है कि इसका जल्द समाधान किया जाए।

किरण पथ सेक्टर 4 में रोड पर पड़ी झाड़ियां मानसरोवर के किरण पथ सेक्टर 4 से राजा ने पोस्ट कर बताया कि सड़क पर झाड़ियों का ढेर पड़ा हुआ है। उन्होंने लिखा कि पिछले 2 महीनों से रोड के किनारे ये ढेर जमा हो रहा है। जिसके कारण पार्क में आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। इस समस्या की वजह से आस-पास के बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।

केशुपुरा इलाके में ठीक हुई रोड की समस्या जयपुर शहर के केशुपुरा इलाके से कुछ समय पहले क्षेत्रवासी जितेंद्र कुमार शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर बरसाती नाले से संबंधित समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेन अजमेर रोड पर 3 महीने से नाले की काम चल रहा है, लेकिन काम पूरा होने के साथ पीछे रास्ते को ठीक नहीं किया जा रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद विभाग ने इस ओर ध्यान दिया और समाधान करवा दिया है।

हाउसिंग बोर्ड अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी पर एक्शन मानसरोवर के भृगु पथ के सेक्टर 1 के रहने वाले पवन ने हाउसिंग बोर्ड अपार्टमेंट की सुरक्षा से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने इसका बताया था कि बिल्डिंग में फायर प्रोटेक्शन सिस्टम नहीं लगा था। समस्या सामने आने के बाद मामले में फायर शाखा के उपायुक्त ने समाधान शुरू करवा दिया है। जिससे बिल्डिंग के लोगों को काफी राहत मिली है।

प्रवीण कुमार बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के मानसरोवर के भृगु पथ के सेक्टर 1 से गंभीर समस्या सामने आई थी। मामले में हाउसिंग बोर्ड अपार्टमेंट में रहने वाले पवन ने अपार्टमेंट की सुरक्षा से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था कि बिल्डिंग में फायर प्रोटेक्शन सिस्टम नहीं लगा था। समस्या पोस्ट होने पर फायर शाखा के उपायुक्त प्रवीण कुमार ने एक्शन लेकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करवा दी है।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें