होमशिक्षा-करियरजोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News
शिक्षा-करियर

जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Rain Update | Heavy Rainfall Forecast & Weather Alert जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 जुलाई 2026 को 06:20 am बजे
जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट:  24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Monsoon Rain Update | Heavy Rainfall Forecast & Weather Alert

जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात

- कॉपी लिंक

जोधपुर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शहर में बुधवार शाम से रात तक करीब 44 मिमी बारिश हुई। देर शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज भी शहर में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले शहर में मंगलवार देर रात बूंदाबांदी हुई थी।

15 दिन के ब्रेक के बाद लौटा मानसून

जोधपुर में 7 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन, 15 दिन बाद अब शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 4.4 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री रह गया। इसी के साथ यह अपने जुलाई माह के औसत स्तर 36 डिग्री से 3.8 डिग्री नीचे भी चला गया। न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट आई। यह 27.4 डिग्री रहा जो कि जुलाई के औसत 27.1 डिग्री से 0.3 डिग्री ज्यादा है।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 36.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो जुलाई के सामान्य तापमान 27.1 डिग्री से 2.1 डिग्री अधिक रहा।

जुलाई में औसत से कम बारिश

22 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार- जोधपुर में इस महीने सामान्य से 45.4 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 22 जुलाई तक सामान्य बारिश 108.3 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 62.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

तीन-चार दिन बारिश का अलर्ट

जोधपुर में मानसून के आने का समय 26 जून से 3 जुलाई के बीच तय है। इस बार यह 7 जुलाई को आया। जिस दिन मानसून प्रवेश किया, उस दिन शहर में बारिश नहीं हुई। लगभग 15 दिन के बाद बुधवार को पहली बार जमकर बारिश हुई। शहर में करीब 44 मिमी (1.75 इंच) बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। अब मौसम विभाग ने शहर में अगले 3 से 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- 'भास्कर समाधान' पर बढ़ रहा भरोसा: टूटे चैम्बर, लो पॉवर की परेशानी हुई दूर, दूषित पानी और सीवरेज की समस्या पर काम जारी, रजनी बनीं 'पब्लिक की स्टार'

- LIVEसोम-माही नदी उफनीं, बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद: हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ब्यावर-उदयपुर जिलों में रातभर बारिश; आज 11 जिलों में अलर्ट

- 27 जुलाई से बदलेगा लीलण एक्सप्रेस का समय: जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस भी सवा 3 घंटे तक रहेगी प्रभावित, देखें नया टाइम-टेबल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें