सोम-माही नदी उफनीं, बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद: हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ब्यावर-उदयपुर जिलों में रातभर बारिश; आज 11 जिलों में अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Beawar Records 9 Inch Rainfall Update LIVEसोम-माही नदी उफनीं, बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद:हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ब्यावर-उदयपुर जिलों में र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Alert | Beawar Records 9 Inch Rainfall Update
LIVEसोम-माही नदी उफनीं, बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद:हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ब्यावर-उदयपुर जिलों में रातभर बारिश; आज 11 जिलों में अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में दो दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को उदयपुर के लसाड़िया और ब्यावर के बदनोर में 9-9 इंच बरसात हुई।
वहीं, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में दो दिन से हो रही बरसात के कारण सोम और माही नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। इस तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं।
वहीं, हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण गुरुवार (23 जुलाई) को स्कूलों की छुट्टी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।
मानसून के बड़े अपडेट्स
स्कूल बंद, शहर में नदी की तरह पानी बहा: हनुमानगढ़ सहित आसपास के जिलों में इस साल मानसून कमजोर रहा है। लंबे ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हुए मानसून के बाद बुधवार को रातभर बरसात हुई। शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है। आज भी तेज बारिश के अलर्ट के कारण सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी है।
बरसाती नदियों में उफान, खेत डूबे: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात ब्यावर के पास बदनोर में 225MM (9 इंच) दर्ज हुई। यहां खेत और खुले इलाके जलमग्न हो गए। भारी बारिश से बरसाती नदियों में पानी बहने लगा है। ब्यावर के साथ डूंगरपुर बांसवाड़ा, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, बूंदी, जैसलमेर, अलवर, पाली के कई इलाकों में दो इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई।
2 दिन तेज बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अभी मानसून एक्टिव रहने और अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां अनुकूल है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से राज्य में अगले दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान के हिस्से में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

NRI कोटा: विदेश में रहने का पुराना नियम, शादी करने के बाद भी मायने रखता है

राजस्थान में UCC के लागू होने से पहले आदिवासी समुदायों को विशेष छूट देने की मांग

जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News


