परमिश वर्मा का जयपुर में हिट परफॉर्मेंस, विराट कोहली के रेस्तरां में लाइव गए
पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने जयपुर में अपने दमदार लाइव परफॉर्मेंस से युवाओं का दिल जीत लिया। उन्होंने विराट कोहली की रेस्तरां चेन वन 8 कम्यून में आयोजित शेरा इंडिया टूर के तहत अपने सुपरहिट पंजाबी गीतों से दर्शकों को मंत्रित्र बनाया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Grooves To Parmish Vermas Hits At Virat Kohlis One8 Commune
जयपुर में गूंजे परमिश वर्मा के हिट पंजाबी एंथम:विराट कोहली के रेस्तरां चेन में किया लाइव परफॉर्म, सालासर बालाजी के किए दर्शन
- कॉपी लिंक
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने शनिवार रात जयपुर में अपने दमदार लाइव परफॉर्मेंस से युवाओं का दिल जीत लिया। विराट कोहली की लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन वन 8 कम्यून में आयोजित शेरा इंडिया टूर के तहत परमिश वर्मा ने अपने सुपरहिट पंजाबी गीतों से देर रात तक पूरे वेन्यू को संगीत और उत्साह से सराबोर कर दिया।
परमिश वर्मा के जयपुर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में युवा और उनके प्रशंसक जेएलएन मार्ग स्थित हॉरजाइन टावर पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परमिश ने एंट्री की और मंच पर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों गाल नी कढ़नी, शडा, चार्चा, ले चक्क मैं आ गया, जाब हम पदेया करते थे, आ देखे जरा, सब फेड जांगे और रूबरू जैसे कई हिट ट्रैक्स पर परफॉर्म किया। हर गाने के साथ दर्शकों की ऊर्जा और उत्साह बढ़ता गया। परफॉर्मेंस के बाद सुबह परमिश जयपुर से सालासर बालाजी के लिए रवाना हुए और वहां मंदिर में बालाजी के दर्शन किए।
देखें इवेंट के फोटोज…
फैंस के साथ ली सेल्फी, किया संवाद
परफॉर्मेंस के दौरान परमिश वर्मा ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने मंच से कहा कि जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास होता है। इस शहर से मेरा एक अलग जुड़ाव है। यहां मेरे कई दोस्त रहते हैं और यहां के लोगों का प्यार हमेशा यादगार रहता है।
उनके इस बात पर दर्शकों ने जोरदार तालियों और हूटिंग के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान परमिश ने कई फैंस के साथ सेल्फी भी ली, जिससे उनके प्रशंसकों का उत्साह दोगुना हो गया।
पंजाबी बीट्स पर थिरकता रहा जयपुर
रेस्तरां का माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंगा नजर आया। जैसे ही परमिश वर्मा ने अपने लोकप्रिय एंथम गाने शुरू किए, युवा दर्शक अपनी सीटों से उठकर डांस फ्लोर पर पहुंच गए। हर गाने पर लोग झूमते और गुनगुनाते नजर आए। लाइव म्यूजिक, दमदार साउंड और परमिश की ऊर्जावान प्रस्तुति ने इस नाइट को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में शहर के कई युवा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और म्यूजिक लवर्स मौजूद रहे। रेस्तरां के प्रीमियम माहौल, लाइव परफॉर्मेंस और परमिश वर्मा की स्टेज प्रेजेंस ने इस इवेंट को जयपुर की चर्चित म्यूजिक नाइट्स में शामिल कर दिया।
जिमी कल्याणा ने भारतीय टैटू आर्ट को दिलाई नई पहचान: इजराइल समेत कई देशों के टूरिस्ट्स टैटू बनवाने आ रहे, ग्राहकों की पसंद पर करते हैं डिजाइन
जयपुर में युवक की हत्या कर शव गाड़ दिया: घर से 1.5 किलोमीटर दूर मिली लाश, सुबह गांव वालों ने नदी किनारे खून बिखरा देखा
बच्चों ने उठाई आवाज: बोले- हाथियों का घर जंगल, आमेर में बंद हो सवारी; पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें
जयपुर में 27 जून को होगा डिजिमोहे फ्यूचर-इम्पैक्ट टेक अवॉर्ड्स: राजस्थान के युवा उद्यमियों, डिजिटल क्रिएटर्स और नवाचार करने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


