होमक्राइमजयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड: नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड: नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Youth Suicide Case | Body Found Hanging From Neem Tree In Kardhani जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:  नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Youth Suicide Case | Body Found Hanging From Neem Tree In Kardhani

जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए

- कॉपी लिंक

जयपुर में रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड करने का मामला सामने आया है। नीम के पेड़ पर गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

SHO (करधनी) सवाई सिंह ने बताया- करधनी में रावन गेट स्थित एक फार्म हाउस की दीवार के पास नीम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फंदे से शव लटके मिलने की सूचना दी गई।

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई

पेड़ पर फंदे से शव लटका मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। करधनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार मृतक की पहचान के प्रयास किए।

शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया

पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में मामला सुसाइड का होना सामने आया है। एक दिन पहले युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दी है।

मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह काली शर्ट और नीली जींस पेंट पहने हुए है। मृतक की पहचान के साथ ही वारिसान की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।

- जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट: कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

- जयपुर में दिनदहाड़े शराब दुकान में लूट, VIDEO: शॉप में अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी, काउंटर से गल्ला उठाकर निकाले रुपए

- चौमूं में कल होंगे माखन चोर मटकी कार्यक्रम: दिल्ली-कोलकाता के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, आधी रात को होगा मटकी फोड़

- निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन: पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी तस्वीर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें