होमधर्म-आस्थाराजस्थान कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
धर्म-आस्था

राजस्थान कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर ग्रामीण पश्चिम की नई जिला कार्यकारिणी घोषित हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चौमूं के कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह में भाग लिया, जिसमें विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने पदभार संभालने को कहा।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:27 am बजे
राजस्थान कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Chomu

- Congress: New Executive Committee Of Jaipur Rural West, Felicitation Ceremony In Chaumun

कांग्रेस : जयपुर ग्रामीण पश्चिम की नई कार्यकारिणी, चौमूं में सम्मान समारोह

- कॉपी लिंक

चौमूं| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर ग्रामीण पश्चिम की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद चौमूं के कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने सभी पदाधिकारियों

नई जिला कार्यकारिणी में पार्षद रमेश चंद सैनी चौमूं, भगवान सहाय धाँसिल गोविंदगढ़, कृष्ण कुमार दत्त मोरीजा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। फिरोज़ खान नागोरी चौमूं, शंकर लाल यादव बलेखण, सागरमल लांबा चौमूं, सांवरमल जाट आष्टीकलां को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। मिलाप चंद नारनोलिया गोविंदगढ़, राजेश कुमार यादव डोला का बास, आशा मीणा झीड़ा, लालचंद गोरा हाड़ौता को जिला सचिव बनाया गया। गोपाल गुलिया जैतपुरा को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि कांग्रेस संगठन जनहित, जनसेवा के कामों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी समर्पण, निष्ठा, कर्मठता से दायित्व निभाएंगे। संगठन और सशक्त होगा। कार्यक्रम में पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष सायरमल सैनी, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमावत, रामकरण यादव, राजेन्द्र नागर, पार्षद राधिका सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, अभिषेक सैनी मौजूद रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें