कोटा में मानसून रूठा, 18% कम हुई बरसात: बारिश की कामना के लिए घास भैरव की सवारी निकाली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Monsoon Deficit 18% | Kota Dry Spell; Weather Update कोटा में मानसून रूठा, 18% कम हुई बरसात:बारिश की कामना के लिए घास भैरव की सवारी निकाली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Monsoon Deficit 18% | Kota Dry Spell; Weather Update
कोटा में मानसून रूठा, 18% कम हुई बरसात:बारिश की कामना के लिए घास भैरव की सवारी निकाली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
कोटा में मानसून की बेरुखी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। गर्मी व उमस बरकरार है। बारिश पर ब्रेक लगने से पारा भी बढ़ने लगा है। बारिश की कामना को लेकर रविवार को शहर के छावनी इलाके के कुम्हारों के मोहल्ले से घास भैरव का 4.5 किलोमीटर तक नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान व्यापारियों,महिलाओं ने पूजा अर्चना की मानसून में अच्छी बरसात के लिए प्रार्थना की।
मौसम विभाग के अनुसार वेदर सिस्टम कमजोर बने रहने से फिलहाल मौसम ड्राई रहेगा। 15 जुलाई के बाद बारिश की संभावना जताई है। रविवार को 1 डिग्री तापमान बढ़ने के बाद अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 12 जुलाई तक 18% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 12 जुलाई तक औसत 173.3 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 142.7 मिमी बारिश हुई है।
जुलाई दूसरे सप्ताह तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन प्रभावित हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार कोटा संभाग में खरीफ बुवाई का लक्ष्य 12.14 लाख हेक्टेयर रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 6.19 लाख हेक्टेयर (51.03%) क्षेत्र में ही बुवाई हो सकी है। करीब 5.81 लाख हेक्टेयर यानी 49 प्रतिशत क्षेत्र अब भी खाली पड़ा है। सबसे ज्यादा असर सोयाबीन पर पड़ा है।
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना: दुर्गापुरा स्टेशन से 970 यात्री रामेश्वरम-मदुरै जाएंगे,मेडिकल टीम भी साथ रहेगी
- जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट: काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार
- जहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे
- राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: VLTD, परमिट और ई-डिटेक्शन के विरोध में थम गए 10 हजार ट्रकों के पहिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

प्रसिद्ध मस्जिदों के बेदखली नोटिस पर हाई कोर्ट का फैसला, क्यों नहीं रोकीं अदालत ने सरकार की कार्रवाई?

पुष्य नक्षत्र का धार्मिक और आर्थिक महत्व: जानें, जयपुर में कैसे मनाया जा रहा यह शुभ अवसर

राजस्थान कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह


