चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, CCTV में कैद चौंकाने वाली मौत; सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से 17 साल की छात्रा कूद गई। घटना के तुंरत बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड दिया। यह पूरा घटनाक्रम सामने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे…

सौजन्य से:- India TV Hindi
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से 17 साल की छात्रा कूद गई। घटना के तुंरत बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड दिया। यह पूरा घटनाक्रम सामने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा हुआ था कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है।
स्कूल से सीधे निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंची छात्रा
छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। वह स्कूल से सीधे ही निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंची। इसके बाद चौथी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी और इमारत के चबूतरे से टकराते हुए नीचे गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
स्कूटी से मिला लेटर
घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी ने बताया कि छात्रा स्कूटी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर पहुंची। स्कूटी बाहर खड़ी की और बिल्डिंग में जाने लगी। जब इमारत में काम कर रहे मजदूरों ने उसे रोका तो वह बोली कि अंदर बॉल गई है, उसे लेने जा रही है। इसके बाद वह सीधे चौथी मंजिल पर पहुंची और नीचे कूद गई। मजदूरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रा को हॉस्पिटल भिजवाया। उदयपुर में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की स्कूटी से एक लेटर मिला। इसमें लिखा हुआ था कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। आई लव यू पापा-मम्मी।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना-
पुलिस और स्कूल प्रशासन ने क्या कहा?
थानाधिकारी ने बताया कि अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के सदस्य भी अभी उदयपुर अस्पताल में हैं। वहीं, स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में छात्रा आराम से पढ़ाई कर रही थी। ऐसी कोई बात या कोई संदेह किसी को नहीं था। हम भी घटना से हैरान हैं।
बता दें कि एक हफ्ते पहली ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां एक 7वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी थी।
(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)
यह भी पढ़ें-
टीचर की डांट के बाद 13 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रात को फंदे से लटकी हुई मिली लाश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


