राजस्थान की झील बनी राजनीति का अखाड़ा, कांग्रेस और BJP आमने-सामने
अजमेर की आना सागर झील में बढ़ती गंदगी और दूषित पानी के कारण शहर में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अजमेर बंद का ऐलान किया है, जबकि बीजेपी ने पूरे मामले में पलटवार किया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की ये झील बनी राजनीति का अखाडा, हुआ अजमेर बंद का ऐलान, कांग्रेस-BJP आमने - सामने
राजस्थान के अजमेर में आना सागर झील में दूषित पानी और बढ़ती गंदगी को लेकर यहां सियासी घमासान शिुरू हो गया है। पूरे मामले में जहां कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अजमेर बंद का आह्वान किया है। वहीं बीजेपी ने भी पूरे मामले में पलटवार किया है।
स्थानीय निवासी परेशान
झील के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग सड़ती मछलियों, मच्छरों और उठती असहनीय बदबू से बेहद परेशान हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का खिड़कियां और दरवाजे खोलना तक दूभर हो गया है। सुख सागर बिहार निवासी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि हवा में फैली तेज बदबू के कारण उनकी बेटी को एलर्जी की शिकायत हो गई है। वैशाली नगर निवासी मनोहर मीणा ने कहा, 'मानसून से पहले जिला प्रशासन की ओर से झील से पानी पंप करके बाहर निकालने से यह समस्या शुरू हुई और अब नालों की सीवरेज गिरने से झील से भयंकर बदबू आ रही है'कांग्रेस का आरोप लगाते हुए किया 'अजमेर बंद' का ऐलान
हाल ही में विरोध प्रदर्शन करने और इस मामले को अदालत में ले जाने वाली कांग्रेस पार्टी ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने आरोप लगाया कि मानसून से पहले बेवजह पानी निकाला गया। शहर के गंदे नालों का पानी झील में गिरने से यह नौबत आई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया है और इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों और बाजार संघों से समर्थन मांगा जा रहा है।भाजपा का पलटवार, चलेगा 3 दिवसीय सफाई अभियान
कांग्रेस के बंद के आह्वान का जवाब देते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने आम जनता की सहूलियत का हवाला देते हुए बंद न करने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा कार्यकर्ता, विधानसभा अध्यक्ष व विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं (एनजीओ) मिलकर झील में तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाएंगे।निगम का कहना- सफाई का काम जारी
सोनी ने यह भी बताया कि नालों के गंदे पानी को झील में समाहित होने से रोकने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। अजमेर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) मनोहर सोंगरा ने बताया कि झील से गाद निकालने का काम जारी है और उसे डंपिंग यार्ड भेजा जा रहा है।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने का कदम: जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन

राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन आज

राजस्थान में निवेश बढ़ा: राजनिवेश पोर्टल पर ₹1.03 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त


