उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी तक होगा आयोजन - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Rajasthan Travel Trade Fair To Be Held Again In Udaipur From January 9 To 11 उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी तक होगा आयोजन - कॉपी लिंक राजस्थान…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Rajasthan Travel Trade Fair To Be Held Again In Udaipur From January 9 To 11
उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी तक होगा आयोजन
- कॉपी लिंक
राजस्थान के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रमुख आयोजनों में शामिल राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर (आरटीटीएफ)-2027 के आयोजन को लेकर सोमवार को निजी होटल में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें फेयर की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर
फेयर के आयोजक कमल शाह ने बताया कि वर्ष 2026 में उदयपुर में आयोजित पहले राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर को पर्यटन और होटल उद्योग से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए आगामी 9, 10 और 11 जनवरी 2027 को शोभागपुरा स्थित ओकेजन गार्डन में तीन दिवसीय राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फेयर में देशभर के होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, रिसॉर्ट संचालक, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमी और संस्थान भाग लेंगे।
आयोजन के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय को नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ राजस्थान के पर्यटन उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में होटल एसोसिएशन उदयपुर, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (उदयपुर डिवीजन), यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी संगठनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और आयोजन से जुड़े विभिन्न सुझाव भी साझा किए।”
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में निवेश बढ़ा: राजनिवेश पोर्टल पर ₹1.03 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

राजस्थान में टोल की दरें बढ़ी, जयपुर-दिल्ली के लिए 10% ज्यादा

नकली शादी में राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन


