होमक्राइमराहुल गांधी के पीएम आवास घेराव के बाद राजस्थान में BJP का काउंटर अटैक, जयपुर कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन
क्राइम

राहुल गांधी के पीएम आवास घेराव के बाद राजस्थान में BJP का काउंटर अटैक, जयपुर कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन

दिल्ली में राहुल गांधी के पीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद अब राजस्थान में भी बीजेपी कांग्रेस के बी का टकराव तेज हो गया है। इसी बीच बीजेपी ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। जयपुर: राहुल गांधी…

Navbharat Times के अनुसार22 जुलाई 2026 को 09:02 am बजे
राहुल गांधी के पीएम आवास घेराव के बाद राजस्थान में BJP का काउंटर अटैक, जयपुर कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली में राहुल गांधी के पीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद अब राजस्थान में भी बीजेपी कांग्रेस के बी का टकराव तेज हो गया है। इसी बीच बीजेपी ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।

जयपुर: राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी आवास पर प्रदर्शन किए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ चुका है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच आर-पार की जंग शुरू हो चुकी है। इस मामले में अब राजस्थान भाजपा ने सड़कों पर उतरने का फैसला ले लिया है।

बीजेपी ने एक्स पोस्ट के जरिए किय़ा ऐलान

राजस्थान बीजेपी ने एक्स पोस्ट कर इसे लेकर ऐलान कर दिया है। बताया गया है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी, सांसद, विधायक और 1000 से अधिक कार्यकर्ता जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय के घेराव और विशाल प्रदर्शन के लिए लामबंद हो गए हैं।

24 घंटे में दो बड़े शक्ति प्रदर्शन

जयपुर का राजनीतिक पारा पिछले 24 घंटों से लगातार उफान पर है। दोनों दलों की रणनीति ने टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस का प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सांकेतिक सामूहिक गिरफ्तारियां दी थीं।

बुधवार को बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के ठीक अगले दिन भाजपा ने पलटवार करते हुए चांदपोल स्थित PCC मुख्यालय के घेराव का ऐलान कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक पदों और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अनादर कर रही है। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मर्यादाएं लांघी हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अलर्ट मोड पर, चांदपोल में बैरिकेडिंग

दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए जयपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चांदपोल, एमआई रोड और सी-स्कीम जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रूट डायवर्जन: कांग्रेस मुख्यालय (PCC) की तरफ जाने वाले मुख्य रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में न भिड़ें। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनसार शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें