70वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: अजमेर में चमके बाड़मेर के मुक्केबाज, बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते तीन मेडल
70वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: अजमेर में चमके बाड़मेर के मुक्केबाज, बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते तीन मेडल प्रतियोगिता में भाग लेकर बाड़मेर लौटने पर मुक्केबाजों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. Published : Oc…

सौजन्य से:- ETV Bharat
70वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: अजमेर में चमके बाड़मेर के मुक्केबाज, बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते तीन मेडल
प्रतियोगिता में भाग लेकर बाड़मेर लौटने पर मुक्केबाजों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
Published : October 9, 2026 at 8:44 AM IST
बाड़मेर: 70वीं राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता अजमेर के देवकीनंदन गौड़ स्कूल सरवाड़ की ओर से आयोजित की गई, जिसमें बाड़मेर के मुक्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया. सात दिन तक चली इस प्रतियोगिता में बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी हुई प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 पदक जीते.
दलाधिपति किशन लाल पन्नू ने बताया कि जिले के 3 मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर बाड़मेर का नाम रोशन किया. बाड़मेर टीम के मुक्केबाजी कोच राहुल गौड़ के मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने-अपने पहले राउंड के मुकाबले जीते और बाड़मेर के तीन मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल तक पहुंच कर पदक बाड़मेर के नाम किए.
मुक्केबाजी कोच एवं राउमावि बानों का तला के शारीरिक शिक्षक रविंद्र विश्नोई ने बताया कि बाड़मेर के बच्चों में मुक्केबाजी की प्रतिभा है. बच्चों को यदि संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं तो यहां की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाड़मेर का नाम रोशन कर सकती हैं.
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक: राउमावि बानों का तला की मुक्केबाज प्रमिला चौधरी ने 17 वर्ष आयु वर्ग में 42-44 किलो भार वर्ग में, वंशिका चौधरी ने 70-75 किलो भार वर्ग में एवं 19 वर्ष 60-64 किलो भार वर्ग में रवींद्र सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते. प्रतियोगिता में भाग लेकर बाड़मेर लौटने पर मुक्केबाजों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. स्थानीय वृद्धिचंद जैन केंद्रीय बस स्टेशन पर प्राचार्य भीखाराम ढाका, शिक्षक मोहित बाना, नीलम चौधरी समेत कई खेल प्रेमियों द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट इवेंट्स के लिए तैयार है राजस्थान - Jaipur News

जीनत अमान ने राजस्थान को बताया खास, जयपुर के बाजारों और जैसलमेर की खूबसूरती ने जीता दिल

जयपुर: बाजार से 25% सस्ता घर, साथ में क्लब-जिम-शॉपिंग...हाउसिंग बोर्ड ला रहा नई आवास योजनाएं


