होम›खेल›जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट इवेंट्स के लिए तैयार है राजस्थान - Jaipur News
खेल

जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट इवेंट्स के लिए तैयार है राजस्थान - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur News Today | Latest City Updates & Breaking News जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और क…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे:  मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट इवेंट्स के लिए तैयार है राजस्थान - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur News Today | Latest City Updates & Breaking News

जयपुर में ईवोक-2026 का आगाज, देशभर से इवेंट एक्सपर्ट जुटे:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट इवेंट्स के लिए तैयार है राजस्थान

- कॉपी लिंक

राजस्थान की शाही विरासत, मेहमाननवाजी और आधुनिक आयोजन क्षमता का संगम गुरुवार को जयपुर में देखने को मिला। एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स की ओर से आयोजित ईवोक 2026-द इवेंट इंडस्ट्री कन्वेंशन के दूसरे संस्करण का भव्य आगाज हुआ। 8 से 10 अक्टूबर तक चलने

उद्घाटन समारोह में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं ग्रामीण विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि रहे। समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, बगरू विधायक कैलाश शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, पूर्व आईएएसस पवन अरोड़ा, एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स के अध्यक्ष समीर बाबेल, विनीत जैन और राजेश जैन सहित कई अतिथि और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक्सपो में कारोबार और नेटवर्किंग के नए अवसर

ईवोक 2026 के पहले दिन इवेंट एंड वेडिंग एक्सपो प्रमुख आकर्षण रहा। इसमें इवेंट प्रोफेशनल्स, वेडिंग प्लानर्स, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, सर्विस प्रोवाइडर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न व्यवसायों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। बीटूबी मीटिंग्स और नेटवर्किंग सत्रों के जरिए कारोबारियों को नए संपर्क बनाने, सहयोग की संभावनाएं तलाशने और साझेदारी के अवसर विकसित करने का मंच मिला।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के पास शादियों, डेस्टिनेशन इवेंट्स, माइस कार्यक्रमों और बड़े आयोजनों की मेजबानी की अनूठी क्षमता है। राज्य की विरासत, हॉस्पिटैलिटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिलकर राजस्थान को वैश्विक इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईवोक जैसे आयोजन इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाने के साथ जयपुर और राजस्थान की क्षमताओं को दुनिया के सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से नए कारोबारी अवसर पैदा होने के साथ पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को भी मजबूती मिलती है।

एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स के अध्यक्ष समीर बाबेल ने कहा कि ईवोक के माध्यम से इवेंट इंडस्ट्री के पूरे इकोसिस्टम को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां कारोबार के साथ अनुभव और नेटवर्किंग के साथ नए अवसर जुड़ें। उन्होंने कहा कि पहले दिन मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। इवेंट एंड वेडिंग एक्सपो और अनुभव आधारित कार्यक्रमों के जरिए जयपुर और राजस्थान की वेडिंग्स, माइस और वैश्विक आयोजनों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है।

ईवोक 2026 का पहला दिन कारोबार, नेटवर्किंग और मनोरंजन से जुड़ा रहा। इवेंट एंड वेडिंग एक्सपो के साथ बीटूबी मीटिंग्स और नेटवर्किंग सत्र आयोजित हुए। शाम को जी स्टूडियोज में ‘फ्रीक्वेंसी-द अल्टीमेट डीजे नाइट’ आयोजित होगी। इसमें प्रसिद्ध डीजे अकील मुख्य आकर्षण होंगे।

उनके साथ चंडीगढ़ के डीजे आर नेशन, मुंबई की डीजे हिमानी सिंह, कोलकाता की डीजे जेनी, चंडीगढ़ की डीजे अनामिका, जयपुर के डीजे रविश और दिल्ली की सोनम छाबरा भी प्रस्तुति देंगी। अलग-अलग शहरों से आने वाले कलाकारों के साथ यह संगीत संध्या आयोजन में शामिल देशभर के प्रतिनिधियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

ईवोक का दूसरा दिन 9 अक्टूबर राजस्थान की शाही विरासत और जीवनशैली को समर्पित रहेगा। शाम 7 बजे राजस्थान पोलो ग्राउंड में ‘द पोलो रॉयल’ का आयोजन होगा। इसमें महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह पोलो मैदान में खेलते नजर आएंगे। आयोजन में शामिल प्रतिनिधियों और मेहमानों को राजस्थान की विशिष्ट पोलो परंपरा और शाही जीवनशैली का अनुभव कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसी दिन प्रसिद्ध गायिका शीबानी कश्यप की लाइव प्रस्तुति भी होगी। नेटवर्किंग नाइट में उनकी प्रस्तुति के दौरान सूफी और बॉलीवुड संगीत का रंग देखने को मिलेगा।

जयगढ़ फोर्ट में होगा ईवोक का ग्रैंड फिनाले

तीन दिवसीय ईवोक 2026 का समापन 10 अक्टूबर को ऐतिहासिक जयगढ़ फोर्ट में होगा। किले की भव्य ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला ग्रैंड फिनाले आयोजन के कारोबारी, सांस्कृतिक और अनुभव आधारित पक्ष को एक साथ सामने लाएगा। समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाखरी विशेष आकर्षण होंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ ईवोक 2026 के अंतिम दिन ग्लैमर और मनोरंजन का रंग भी देखने को मिलेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें