होम›क्राइम›दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
क्राइम

दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...' कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. प्रदर्शन से पहले राजस्थान पुलिस ने CJP नेशनल ऑर्गनाइजेशन के सह-प्रभारी दीपक बाल…

ABP News के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 04:05 am बजे
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

सौजन्य से:- ABP News

दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. प्रदर्शन से पहले राजस्थान पुलिस ने CJP नेशनल ऑर्गनाइजेशन के सह-प्रभारी दीपक बालियान को हिरासत में ले लिया है.

कॉकरोच जनता पार्टी के संगठन सह-प्रभारी दीपक बालियान को उनके घर से राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर दीपक को हिरासत में लेने का दावा किया है. सीजेपी ने कहा है कि दीपक को पुलिस ने पीटा भी है.

सीजेपी ने ये भी दावा किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले मार्च से पहले देशभर से 10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ये तानाशाही है

सीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह इस सरकार का पूरी तरह से तानाशाही वाला चेहरा है. आरोप है कि राजस्थान पुलिस ने CJP नेशनल ऑर्गनाइजेशन के सह-प्रभारी दीपक बालियान को घसीटा, पीटा और हिरासत में लेकर किसी अज्ञात जगह पर ले गई. क्या हम इमरजेंसी की कगार पर हैं? इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है.

This is the absolute dictatorial face of this government. CJP National Organisation Co-Incharge Deepak Baliyan was allegedly dragged, beaten and detained by Rajasthan Police, and taken to an unknown location. Are we on the verge of an Emergency? https://t.co/pRku9044n6

— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 8, 2026

आशुतोष रांका ने दी थी जानकारी

दीपक के हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, ''बहुत मजेदार. मुझे अभी पता चला है कि राजस्थान पुलिस ने दीपक बालियान को धारा 151 के तहत "शांति भंग" के आरोप में गिरफ्तार किया है. यानी राजस्थान पुलिस ने दीपक को "शांति भंग" के आरोप में उनके अपने ही घर से गिरफ्तार किया. राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग के नए मानक स्थापित किए हैं.'' दीपक को देर रात रिहा कर दिया गया है. आशुतोष ने इसके अपडेट दिया है. उन्होंने लिखा, दीपक बालियान को देर रात रिहा कर दिया गया. राजस्थान पुलिस उन्हें 100 किलोमीटर तक घुमाती रही, लेकिन आखिर में उन्हें उनके घर वापस छोड़ना ही पड़ा. कुछ हदें पार नहीं की जानी चाहिए, और अच्छी बात है कि राजस्थान पुलिस को आखिरकार यह बात समझ आ गई.

Update: @deepakbaliyan90 was released late night. Rajasthan Police took him for a ride for 100kms, but then had to drop him back at his house 😎. Some boundaries shouldn’t be crossed, and it’s good that @PoliceRajasthan realised that eventually. https://t.co/GRhmSxZiTd

— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 9, 2026

बता दें 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन होने वाला है. दिल्ली से पहले सीजेपी मुंबई और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन कर चुकी है. 2 अक्टूबर को मुंबई और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में प्रोटेस्ट हुआ है.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें