राजस्थान में मानसून की वापसी: भारी बारिश से नदियां उफनीं, तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट - Rajasthan
बिहार की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इस कारण 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है। कोटा, बारां में 5 इंच से ज्यादा पानी बरसने से यहां किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Alert | Heavy Rain In Kota Baran; Temperature Drops
LIVEराजस्थान में झमाझम बरसात, बांध के गेट खोले, नदियां उफनीं:कोटा-बारां में 5 इंच पानी बरसा, उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश; आज पूरे राजस्थान में अलर्ट
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुधवार (22 जुलाई) को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है।
वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आज भी सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। उदयपुर में आज सीजन की पहली तेज बारिश हुई। जयपुर में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।
हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश से परवन, कालीसिंध समेत दूसरी नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध डैम का भी एक गेट खोला गया है। कोटा, बारां में 5 इंच से ज्यादा पानी बरसने से यहां किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।
बीते 24 घंटों में अच्छी बरसात के बाद तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 25 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहने और पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
उदयपुर में तेज बारिश, मौसम बदला: बुधवार सुबह उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों तेज बरसात हुई। लेकसिटी में करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण मौसम बदल गया। एक्सपर्ट के अनुसार आज की बारिश इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश थी। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ में लगातार बरसात के कारण जयपुर-दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन में पानी भर गया है।
नदियां उफान पर: बारां, झालावाड़, कोटा में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। झालावाड़ के मनोहरथाना में परवन नदी का जलस्तर 3 फीट बढ़ने से यहां एक छोटा पुल और मंदिर का हिस्सा डूब गया। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध का एक गेट करीब 0.10 मीटर खोलकर 426 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
5 इंच से ज्यादा बरसात: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के सुल्तानपुर में 101MM और बारां के छीपाबड़ौद में 130MM हुई है। इसके अलावा हनुमानगढ़, बूंदी, अलवर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दौसा, झालावाड़, टोंक, नागौर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पारा 9 डिग्री तक गिरा: मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी बड़ा उतार-चढ़ाव हुआ है। अलवर, पिलानी, सीकर, अजमेर, चूरू, गंगानगर, जयपुर सहित कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 4 से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, करीब दो हफ्ते बाद प्रदेश में किसी शहर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड नहीं हुआ।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS…
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मानसून ने फिर से उतार दिया अपना तेज़ हाथ, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने के कई मामले: अलर्ट जारी!

आज पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट: कोटा-बारां में 5 इंच पानी बरसा, नदियां उफान पर; 9 डिग्री तक गिरा पारा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर समय पर निष्पादन का निर्देश दिया


