मानसून ने फिर से उतार दिया अपना तेज़ हाथ, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने के कई मामले: अलर्ट जारी!
राजस्थान में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया और बिजली गिरने के कई मामले सामने आए हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall LIVE Photos Update; Kota Jaipur | Mount Abu Udaipur Ajmer IMD Weather Update
LIVEटोंक के हॉस्पिटल में पानी भरा, माउंटआबू में कोहरा छाया:कोटा में बिजली गिरने से एक मौत, उदयपुर-अजमेर में झमाझम बरसात, 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में फिर से एक्टिव हुए मानसून के असर अजमेर,उदयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश हुई।
अजमेर में बारिश के कारण सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहने लगा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भी आज सुबह से बरसात हो रही है।
यहां जयपुर-दिल्ली हाईवे की अलग-अलग सर्विस लेन में जलजमाव हो गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में रिमझिम बारिश के बीच सुबह से कोहरा छाया हुआ है। टोंक के देवली में तेज बारिश के बाद सरकारी हॉस्पिटल में पानी जमा हो गया।
बीते 24 घंटे में हुई तेज बरसात के कारण हाड़ौती क्षेत्र की परवन, कालीसिंध समेत दूसरी नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध डैम का भी एक गेट खोला गया है।
कोटा में बिजली गिरने से एक युवक की भी मौत हुई है। राजस्थान में अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
उदयपुर में तेज बारिश, कोटा में एक मौत: बुधवार सुबह उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों तेज बरसात हुई। लेकसिटी में करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण मौसम बदल गया। एक्सपर्ट के अनुसार आज की बारिश इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश थी। कोटा में मंगलवार देर रात बिजली गिरने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई।
नदियां उफान पर: बारां, झालावाड़, कोटा में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। झालावाड़ के मनोहरथाना में परवन नदी का जलस्तर 3 फीट बढ़ने से यहां एक छोटा पुल और मंदिर का हिस्सा डूब गया। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध का एक गेट करीब 0.10 मीटर खोलकर 426 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
5 इंच से ज्यादा बरसात: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के सुल्तानपुर में 101MM और बारां के छीपाबड़ौद में 130MM हुई है। इसके अलावा हनुमानगढ़, बूंदी, अलवर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दौसा, झालावाड़, टोंक, नागौर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS…
….
अलवर में सुबह से रिमझिम बारिश:पहाड़ से नीचे उतरे बादल; 27 जुलाई तक बरसात और बिजली गिरने का यलो अलर्ट
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून की वापसी: भारी बारिश से नदियां उफनीं, तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट - Rajasthan

आज पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट: कोटा-बारां में 5 इंच पानी बरसा, नदियां उफान पर; 9 डिग्री तक गिरा पारा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर समय पर निष्पादन का निर्देश दिया


