होमधर्म-आस्था4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास: सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - Jaipur News
धर्म-आस्था

4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास: सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Sanganer Rs 631 Cr Dev Work | PM Modi Inaugurates Jaipur Metro Phase 2 4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास:सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 03:02 pm बजे
4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास:  सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Sanganer Rs 631 Cr Dev Work | PM Modi Inaugurates Jaipur Metro Phase 2

4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास:सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

- कॉपी लिंक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेशभर में बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर प्राथमिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर में परिवहन व्यवस्था से लेकर सफाई तंत

इस दौरान उन्होंने लगभग 631 करोड़ रुपए की लागत से 1538 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

13 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी जयपुर मेट्रो फेज-2

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली इस परियोजना के तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो लाइन विकसित की जाएगी और इसके कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजधानी में यातायात को अधिक सुगम बनाने, यात्रा समय कम करने और शहरी विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में ऐसी कई योजनाएं शुरू हुई हैं, जिन्होंने शहरों को विकास का इंजन बनाया है।

सांगानेर में फ्लाईओवर, सैटेलाइट अस्पताल और ट्रोमा सेंटर की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर-भीलवाड़ा रोड स्थित मुहाना मोड़ जंक्शन पर 124 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सीवरेज कार्य, एसटीपी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज नगर में सैटेलाइट अस्पताल और भांकरोटा में आधुनिक ट्रोमा सेंटर स्थापित किया जाएगा। साथ ही सांगानेर क्षेत्र के 115 मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों का भी शुभारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिटी मॉल, रिद्धि-सिद्धि फ्लाईओवर, सांगानेर एलिवेटेड रोड और द्रव्यवती नदी विकास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है। राज्य सरकार विकास भी, विरासत भी के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

जयपुर की सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में पहली बार जयपुर में पांच अत्याधुनिक मैकेनिकल लिटर पिकर मशीनें लाई गई हैं। ये मशीनें फुटपाथों, संकरी गलियों और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे को भी आसानी से साफ कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीवरेज सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का लोकार्पण किया और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के प्रति जागरूकता फैलाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सफाई सेवा मैराथन के विजेताओं को सम्मानित कर चेक वितरित किए।

8 हजार गांवों में ड्रोन सर्वे

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण आबादी भूमि का सीमांकन कर लोगों को उनकी संपत्तियों का कानूनी स्वामित्व दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 8 हजार से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है और करीब 14 लाख स्वामित्व कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों में कमी आएगी और लोगों को अपनी संपत्ति का स्पष्ट अधिकार मिलेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें