होमधर्म-आस्थाखातीपुरा जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में उत्साह - indian railways rajasthan jaipur to darbhanga via sitamarhi regular train service starts
धर्म-आस्था

खातीपुरा जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में उत्साह - indian railways rajasthan jaipur to darbhanga via sitamarhi regular train service starts

खातीपुरा जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में उत्साह Jaipur Bihar Train Time Table: खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे मिथिलांचल और राजस्थ…

Jagran के अनुसार24 जून 2026 को 06:01 am बजे
खातीपुरा जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में उत्साह - indian railways rajasthan jaipur to darbhanga via sitamarhi regular train service starts

सौजन्य से:- Jagran

खातीपुरा जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में उत्साह

Jaipur Bihar Train Time Table: खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे मिथिलांचल और राजस्थान के बीच सीधी कन ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Khatipura Darbhanga Train: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र को राजस्थान से सीधे जोड़ने के लिए एक बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत हो गई है। ट्रेन संख्या 19725/19726 (खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा) एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।

प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जब यह उद्घाटन ट्रेन सीतामढ़ी स्टेशन पहुंची, तो स्थानीय संगठनों और रेल अधिकारियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

ट्रेन के आगमन पर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी से ऐतिहासिक धरोहरों वाले राज्य राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से पूरे इलाके को लाभ मिलेगा।

गुलाबी नगरी जयपुर अपनी समृद्ध वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, ऐसे में इस ट्रेन के चलने से मिथिलांचल के यात्रियों को उत्तर-पश्चिम भारत की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।

लोको पायलट का सम्मान और जताया आभार

इस ऐतिहासिक मौके पर कैट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका और सचिव आलोक कुमार ने खातीपुरा से ट्रेन लेकर पहुंचे लोको पायलट अरविंद कुमार और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट अभिनव राज को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में माता सीता की प्राकट्य झांकी व प्रमुख तीर्थ स्थलों का मोमेंटो भेंट किया गया। इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक और समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सहित सभी रेल अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह और वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार समेत कई रेलकर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी

नोट कर लें टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का नियमित समय सारणी (Time Table) इस प्रकार तय किया गया है:

ट्रेन संख्या 19725 (खातीपुरा से दरभंगा): यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन रात 22:10 बजे यह सीतामढ़ी पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 22:15 बजे दरभंगा के लिए रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 19726 (दरभंगा से खातीपुरा): यह ट्रेन दरभंगा से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 4:30 बजे खुलेगी। उसी सुबह 6:00 बजे यह सीतामढ़ी पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर 6:05 बजे खातीपुरा (जयपुर) के लिए रवाना होगी, जहाँ यह दूसरे दिन सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News