होमकृषिजयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेक…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 10:03 am बजे
जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है। जयपुर, सीकर सहित आसपास के एरिया में सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। चूरू के कुछ इलाकों में तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे। सरदार शहर में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी बहने लगा। इसमें बाइक सवार फंस गया।

मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई है। आज भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के मौसम के 2 PHOTOS…

ये शहर सबसे गर्म

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

तेज बारिश से जलजमाव, गाड़ियां फंसी: जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में मंगलवार देर रात से ही रुक-रुककर बरसात हो रही है। सीकर के श्रीमाधोपुर में मंगलवार रात करीब 3 बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर सुबह करीब 8 बजे तक जारी रहा। जगह-जगह जलजमाव होने से गाड़ियां फंस गईं। वहीं, जयपुर में बुधवार सुबह बारिश हुई।

इन जगह में बारिश हुई: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी 24MM, मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10MM, चूरू शहर में 8, करौली के हिंडौन में 1, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के खैरथल में 3, तिजारा में 5, जयपुर के विराटनगर 2MM बरसात हुई।

अभी भी 40 डिग्री के करीब तापमान: मंगलवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी जिलों में रही। बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम

जयपुर: मंगलवार को दिनभर गर्मी-उमस का मौसम रहा। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन आसमान में हल्के बादल रहे। शाम होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर: मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। करीब 3 बजे शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

कोटा: मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती उमस और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

उदयपुर: लेकसिटी में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

जोधपुर: मंगलवार दिन के समय का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान साफ रहा। आने वाले तीन से चार दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इस साल जोधपुर में प्री-मानसून एक्टिविटी भी काफी कम रही है।

सीकर: शहर में मंगलवार दोपहर में करीब 15 से 20 मिनट तक पीली आंधी चली। इसके बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। सीकर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में बीते दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी का असर थोड़ा कम है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

अजमेर: मंगलवार को शहर में गर्मी और उमस का मिला-जुला असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 56 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत रही, जिससे दिनभर उमस महसूस हुई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

RPSC SI Result 2026 Released: राजस्थान पुलिस एसआई रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link से डाउनलोड करें आरपीएससी सब इंस्पेक्टर स्कोरकार्ड - Jansatta
क्राइम

RPSC SI Result 2026 Released: राजस्थान पुलिस एसआई रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link से डाउनलोड करें आरपीएससी सब इंस्पेक्टर स्कोरकार्ड - Jansatta