जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज Jaipur Crime: महेश नगर इलाके में शातिर लोगों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बताकर 90 साल के बुजुर्ग से संपर्क किया. इसके बाद उन्हें झूठे मामलों में फं…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
Jaipur Crime: महेश नगर इलाके में शातिर लोगों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बताकर 90 साल के बुजुर्ग से संपर्क किया. इसके बाद उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर करीब 9 लाख रुपए ऐंठ लिए.
पिंक सिटी जयपुर में साइबर ठगी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महेश नगर इलाके में शातिर लोगों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बताकर 90 साल के बुजुर्ग से संपर्क किया.
इसके बाद उन्हें बदनाम करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर करीब 9 लाख रुपए ऐंठ लिए. आरोपियों ने करीब तीन साल तक बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया. मामले का खुलासा तब हुआ, जब उनके 79 वर्षीय बेटे को पिता के बार-बार रुपए मांगने पर शक हुआ.
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
कैसे शुरू हुआ ठगी का सिलसिला
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार महेश नगर इलाके का रहने वाला है. एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, पूरा मामला साल 2022 में शुरू हुआ था. बुजुर्ग के मोबाइल पर ‘शादी सेंटर डॉट कॉम’ नाम की कंपनी से जुड़े कुछ अनजान लोगों ने कॉल किया था. बातचीत के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा लिया.
कुछ समय बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाना शुरू कर दिया. उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर रुपए मांगे जाने लगे. बदनामी के डर से बुजुर्ग ने परिवार को बताए बिना अलग-अलग समय पर आरोपियों को रुपए भेजना शुरू कर दिया. करीब तीन साल में जालसाजों ने उनसे 9 लाख रुपए वसूल लिए.
कैसे हुआ मामले का खुलासा
इसका खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग के बेटे को पैसों की जरूरत पड़ी. उसने पिता से बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी तो वो पहले आनाकानी करने लगे. बेटे ने भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बुजुर्ग ने पूरी आपबीती बता दी. इसके बाद बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई तो अलग-अलग लेन-देन के जरिए करीब 9 लाख रुपए दिए जाने का पता चला.
इसके बाद बेटे ने महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन की जानकारी जुटा रही है. आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है.
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


