जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर
जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को गुर्जर की थड़ी से लजीज रे…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को गुर्जर की थड़ी से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब एक किलोमीटर के हिस्से में 60 से ज्यादा मकान-दुकानों के सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए गए।
जयपुर में सोमवार की सुबह न्यू सांगानेर रोड पर रोज की तरह दुकानें खुलीं, लेकिन कुछ देर बाद माहौल बदल गया। सड़क पर पुलिस का जाब्ता पहुंचा और JDA के बुलडोजर गरजने लगे। देखते ही देखते दुकानों के बाहर बने रैंप, चबूतरे, रेलिंग, सीढ़ियां और टिनशेड टूटने लगे। इसी दौरान एक दुकान के अंदर खड़ा व्यापारी बार-बार बाहर आने के लिए कहे जाने के बावजूद वहीं डटा रहा। बाहर बुलडोजर था और अंदर उसकी दुकान...।
एक किलोमीटर के हिस्से में चला बुलडोजर
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को गुर्जर की थड़ी से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब एक किलोमीटर के हिस्से में 60 से ज्यादा मकान-दुकानों के सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए गए।
JDA के मुताबिक इस पूरी सड़क पर करीब 260 मकान-दुकानों से अवैध निर्माण हटाया जाना है। कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में आए रैंप, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से तोड़ा गया।
100 फीट की सड़क, कहीं 40 तो कहीं 60 फीट रह गई
न्यू सांगानेर रोड की चौड़ाई 100 फीट है। हालांकि, सड़क के दोनों तरफ हुए निर्माण के कारण कई जगह इसकी चौड़ाई घटकर 40 से 60 फीट तक रह गई है। अब सड़क को दोबारा 100 फीट करने की तैयारी है।
इस कार्रवाई के पीछे राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश है। JDA को 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करनी है। इसी के चलते सड़क सीमा में चिह्नित किए गए निर्माणों को हटाया जा रहा है।
किसी का रैंप टूटा, किसी की दुकान की छत
बुलडोजर की कार्रवाई में दुकानों के बाहर बने चबूतरे और रैंप तोड़े गए। कई जगह रेलिंग और सीढ़ियां हटाई गईं। दुकानों के ऊपर लगाए गए लोहे के टिनशेड भी बुलडोजर की चपेट में आए।
कार्रवाई के दौरान एक दुकान की टिनशेड हटाई जा रही थी। JDA के कर्मचारी व्यापारी को बाहर निकलने के लिए कहते रहे, लेकिन वह दुकान के अंदर ही खड़ा रहा। कुछ देर तक बुलडोजर बाहर और व्यापारी अंदर नजर आया। यह दृश्य मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
त्योहार से पहले व्यापारियों की चिंता बढ़ी
JDA की कार्रवाई से व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार का समय कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय दुकानों के बाहर बने निर्माण हटने और कार्रवाई के कारण व्यापार प्रभावित हो सकता है।
कुछ व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाना और दुकानें खाली करना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि कार्रवाई से रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।
रास्ता बंद, ट्रैफिक भी डायवर्ट
कार्रवाई के दौरान गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ जाने वाला रास्ता बंद किया गया। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और JDA के अधिकारी तैनात रहे।
कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पुलिस ने बातचीत कर समझाइश की। JDA अधिकारियों ने भी व्यापारियों को समझाया कि केवल पहले से की गई मार्किंग के दायरे में आने वाले निर्माण ही हटाए जा रहे हैं।
विधायक बोले- पहले निर्माण करवाते हैं, फिर तोड़ते हैं
सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा ने JDA की मार्किंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने गलत तरीके से मार्किंग की है और जनता की आपत्ति मुख्यमंत्री तथा UDH मंत्री तक पहुंचाई गई है।
गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि JDA के अधिकारी पहले अवैध निर्माण करवाते हैं और बाद में उसी निर्माण को तोड़ने पहुंच जाते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted

Rajasthan Tanker Crash Turns Fatal As Acid-Laden Vehicle Erupts In Flames, Driver Trapped Inside


