एक शहर, दो मिजाज: आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Half Of Jaipur Received Eight Hours Of Rain, While The Other Half Remained Dry. A Yellow Alert For Three Days Of Rain Has Been Issued. एक शहर, दो मिजाज:आधे जयपुर में 8 घंटे बार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Half Of Jaipur Received Eight Hours Of Rain, While The Other Half Remained Dry. A Yellow Alert For Three Days Of Rain Has Been Issued.
एक शहर, दो मिजाज:आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजधानी में रविवार को मानसून का एक अनूठा और अलग ही मिजाज देखने को मिला। पूरा शहर मौसम के दो अलग-अलग रंगों में रंगा नजर आया, जहां एक तरफ आधे जयपुर में करीब 8 घंटे तक रुक-रुककर रिमझिम फुहारें बरसती रहीं, वहीं शहर का दूसरा हिस्सा लगभग सूखा ही रहा।
शहर के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों जैसे विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, बनीपार्क और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तड़के 5 बजे ही हल्की रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था। यह सिलसिला दोपहर 1 बजे तक लगातार चलता रहा। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
जल संसाधन विभाग और मौसम विभाग के अलग-अलग आंकड़े कलेक्ट्रेट क्षेत्र (उत्तर जयपुर): जल संसाधन विभाग के अनुसार यहां 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सांगानेर क्षेत्र (दक्षिण जयपुर): सांगानेर एयरपोर्ट पर हल्की बूंदाबांदी ही हुई, जहां जल संसाधन विभाग ने 1.0 मिमी और मौसम विभाग ने 2.6 मिमी बारिश दर्ज की।
जेएलएन मार्ग - जल संसाधन विभाग के अनुसार यहां 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आगे क्या: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रेलवे ब्लॉक के चलते उदयपुर रूट की 4 ट्रेनें प्रभावित: ट्रैक मरम्मत के चलते कई गाड़ियां डायवर्ट, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल - Udaipur News

जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश: 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News


