होमराजनीतिअजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति

अजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

अजमेर के जवाहर रंगमंच में जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी संपन्न हुई। जिले की 10 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में 3 सामान्य, 3 सामान्य महिला, 1 एससी, 1 एससी महिला, 1 ओबीसी…

Navbharat Times के अनुसार24 सितंबर 2026 को 03:05 am बजे
अजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

अजमेर के जवाहर रंगमंच में जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी संपन्न हुई। जिले की 10 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में 3 सामान्य, 3 सामान्य महिला, 1 एससी, 1 एससी महिला, 1 ओबीसी और 1 ओबीसी महिला के लिए सीटें तय हुई हैं।

अजमेर: राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच सभागार में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इस दौरान अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

10 पंचायत समितियों में प्रधान पदों की आरक्षण स्थिति

जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए वर्गवार आरक्षण की स्थिति तय कर दी गई है।

अनुसूचित जाति (SC): 1 पद एससी ओपन और 1 पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1 पद ओबीसी ओपन और 1 पद ओबीसी महिला के लिए निर्धारित हुआ है।

अनारक्षित (General): 3 पद सामान्य ओपन तथा 3 पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

जिला परिषद के 33 वार्डों का आरक्षण

अजमेर जिला परिषद के कुल 33 सदस्य पदों के लिए भी वर्गवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला वर्ग के लिए पहले ही आरक्षित किया जा चुका है। जिला परिषद वार्डों का गणित निम्न प्रकार है।

अनुसूचित जाति (SC): 3 पद एससी ओपन और 3 पद एससी महिला।

अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद एसटी ओपन।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 पद ओबीसी ओपन और 3 पद ओबीसी महिला।

अनारक्षित (General): 10 पद सामान्य ओपन और 10 पद सामान्य महिला।

प्रमुख पंचायत समितियां और उनके वार्डों की स्थिति

भिनाय: एससी सामान्य (वार्ड 8, 10), एससी महिला (वार्ड 9, 12), एसटी (वार्ड 16), ओबीसी सामान्य (वार्ड 3, 6), ओबीसी महिला (वार्ड 17), सामान्य महिला (वार्ड 2, 5, 7, 11, 13, 15)।

सरवाड़: एससी सामान्य (वार्ड 5, 12), एससी महिला (वार्ड 4, 9), एसटी (वार्ड 10), ओबीसी सामान्य (वार्ड 6), ओबीसी महिला (वार्ड 7), सामान्य महिला (वार्ड 3, 11, 14, 15)।

सावर: एससी सामान्य (वार्ड 1, 3), एससी महिला (वार्ड 13), एसटी सामान्य (वार्ड 9, 10), एसटी महिला (वार्ड 6), ओबीसी सामान्य (वार्ड 2), सामान्य महिला (वार्ड 4, 7, 8, 11, 14)।

बड़ल्या: एससी सामान्य (वार्ड 16), एससी महिला (वार्ड 3), ओबीसी सामान्य (वार्ड 11, 14), ओबीसी महिला (वार्ड 9), सामान्य महिला (वार्ड 5, 6, 10, 13, 15)।

पीसांगन: एससी सामान्य (वार्ड 15, 16), एससी महिला (वार्ड 11), ओबीसी सामान्य (वार्ड 6, 7), ओबीसी महिला (वार्ड 9), सामान्य महिला (वार्ड 1, 5, 12, 13, 14, 17)।

श्रीनगर: एससी सामान्य (वार्ड 15, 16), एससी महिला (वार्ड 13), ओबीसी सामान्य (वार्ड 9, 11), ओबीसी महिला (वार्ड 6), सामान्य महिला (वार्ड 1, 5, 12, 13, 14, 17)।

सिलोरा: एससी सामान्य (वार्ड 10, 11, 21), एससी महिला (वार्ड 12, 18, 25), ओबीसी सामान्य (वार्ड 1, 16, 22), ओबीसी महिला (वार्ड 15, 24), सामान्य महिला (वार्ड 3, 4, 6, 8, 13, 23, 26)।

अरांई: एससी महिला (वार्ड 13), ओबीसी सामान्य (वार्ड 9, 11), ओबीसी महिला (वार्ड 6), सामान्य महिला (वार्ड 2, 4, 7, 10, 14, 18, 19)।

केकड़ी: ओबीसी सामान्य (वार्ड 3, 6), ओबीसी महिला (वार्ड 8), सामान्य महिला (वार्ड 2, 4, 10, 13, 14, 16, 18)।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें