होमराजनीतिनितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है
राजनीति

नितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है

नगर निकाय चुनावों के बाद राजस्थान भाजपा ने पंचायती राज चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित सम्मेलन से चुनाव प्रचार का आ…

Navbharat Times के अनुसार24 सितंबर 2026 को 04:05 am बजे
नितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है

सौजन्य से:- Navbharat Times

नगर निकाय चुनावों के बाद राजस्थान भाजपा ने पंचायती राज चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित सम्मेलन से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।

जयपुर: हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में परचम लहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब अपनी राजनीतिक नजरें राजस्थान के 'ग्राम स्वराज' यानी पंचायती राज चुनावों पर टिका दी हैं। शहरों में मिली सफलता के बाद पार्टी अब संगठन की इस लय को ग्रामीण इलाकों में भुनाने की बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। इसी चुनावी अभियान की कमान संभालते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर के दादिया से पंचायती राज चुनाव के डिजिटल व मैदानी प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे।

दादिया में पंडित दीनदयाल जयंती पर महामंथन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को नितिन नवीन संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन के जरिए भाजपा का लक्ष्य निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित पार्षदों, प्रत्याशियों और जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों में नया जोश भरना है। पांच महीनों के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दूसरा राजस्थान दौरा है, जो पार्टी के 'मिशन पंचायत' की गंभीरता को स्पष्ट दर्शाता है।

90 प्रचार रथों से गांव-गांव पहुंचेगी 'कमल' की गूंज

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 90 अत्याधुनिक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना करेंगे।

जन-जन तक पहुंच: ये प्रचार रथ राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत और ढाणी तक जाएंगे।

उपलब्धियों का प्रचार: केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड ग्रामीण मतदाताओं के बीच रखी जाएगी।

चुनावी रोडमैप: इसके माध्यम से भाजपा पंचायत स्तर पर सीधे मतदाताओं से संवाद कायम करेगी।

युवा संवाद से लेकर 'सेवा संकल्प' तक का व्यस्त शेड्यूल

नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुरुवार देर रात जयपुर आगमन से हुई। शुक्रवार सुबह वे अल्बर्ट हॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जारी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। दादिया सम्मेलन के बाद वे जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में प्रदेश के युवाओं के साथ सीधा संवाद (युवा चौपाल) करेंगे, जहां संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा होगी। दौरे के अंतिम चरण में वे प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनाव की व्यूह रचना को अंतिम रूप देंगे।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें