राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 301 में से 197 निकायों पर भाजपा का परचम, कांग्रेस को मिलीं 94 सीटें - rajasthan urban local body elections bjp wins 197 seats
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 301 में से 197 निकायों पर भाजपा का परचम, कांग्रेस को मिलीं 94 सीटें राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने 301 में से 197 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 94 सीटें मिलीं। HighLights - भाजपा…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 301 में से 197 निकायों पर भाजपा का परचम, कांग्रेस को मिलीं 94 सीटें
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने 301 में से 197 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 94 सीटें मिलीं।
HighLights
- भाजपा ने 301 में से 197 सीटों पर जीत हासिल की।
- कांग्रेस को निकाय चुनावों में 94 सीटें मिलीं।
- सात में से छह निगमों में भाजपा के महापौर बने।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के चुनाव में सोमवार को उपलब्ध परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 301 में से 197 सीटों पर जीत हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस को 94 सीट मिले हैं। सात सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
आम आदमी पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को एक-एक सीट मिला है। 305 निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था, जिनमें 32 निकायों के प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके थे।
पार्षद चुनाव में भाजपा ने 10,244 वार्डों में से 4,182 पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 3,619 और निर्दलीयों को 2,273 वार्ड मिले थे। इसके बावजूद निर्दलीय पार्षदों में से केवल सात ही निकायों के शीर्ष पद तक पहुंच सके।
अब तक जिन सात नगर निगमों में महापौर चुने गए हैं, उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली और उदयपुर में भाजपा के महापौर बने, जबकि बीकानेर में कांग्रेस ने महापौर पद हासिल किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है

अजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में पंचायत चुनावों का ट्रेंड क्या है?: 4 चुनाव बताते हैं- जिला प्रमुख बनाने में सरकार का असर नहीं - Jaipur News


