होमकृषिब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं
कृषि

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

ब्यावर : सीएम भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरे पर है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कल शाम 5 बजे आचार संहिता समाप्त हुई है और सुबह मैं आपके बीच आ गया हूं. मैं आपसे एक ही निवेदन करना चाहता हूं ढाई स…

First India News के अनुसार23 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

सौजन्य से:- First India News

ब्यावर : सीएम भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरे पर है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कल शाम 5 बजे आचार संहिता समाप्त हुई है और सुबह मैं आपके बीच आ गया हूं. मैं आपसे एक ही निवेदन करना चाहता हूं ढाई साल के अंदर पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं.

ऐतिहासिक काम को अगर आप देखो तो आपको महसूस होगा की राजस्थान में दशकों पुराने काम नहीं हुए थे उन कामों को किया जा रहा है. राजस्थान में सबसे पहला काम पानी को लेकर किया. राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है और इसी को लेकर हमने काम शुरू किये.

राजस्थान के प्रत्येक जिले में पानी आएगा:

4 अलग अलग समझौते पानी को लेकर किये गए. करोड़ों के काम शुरू हुए जिसमें लगभग 50 % काम पानी को लेकर पूरे हो चुके हैं. राजस्थान के प्रत्येक जिले में पानी आएगा. कांग्रेस के लोग चुनाव आते ही जनता को बरगलाने का काम करते हैं. हम जनता के टैक्स के पैसे को फिजूल खर्च नहीं होने देंगे.

प्रदेश के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं:

इसलिए हमने वन स्टेट, वन इलेक्शन करवाये. मैं राजस्थान की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं 300 में से 200 निकायों में जीत दिलाने का काम किया. हम आलू से सोना तो नहीं बना सकते. प्रदेश के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं. प्रदेश में लगातार विकास हो रहा लेकिन कांग्रेस को ये नजर नहीं आता है.

आपके सपनों का राजस्थान पीएम मोदी के नेतृत्व में बनकर रहेगा:

सीएम ने आगे कहा कि संकल्प पत्र में हमने जो वादे किए थे उन्हें हम पूरा कर चुके हैं और  बाकी के बचे हुए भी पूरे हो जाएंगे. आपके सपनों का राजस्थान पीएम मोदी के नेतृत्व में बनकर रहेगा.आज वड़नगर से जो यात्रा आई थीं वो यात्रा पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्म भूमि तक जाएगी.

जैतारण और ब्यावर के विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही:

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वछता अभियान,' एक पेड़ मां के नाम अभियान का काम पीएम मोदी ने किया. जैतारण और ब्यावर के विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही हैं. आपके मंत्री बड़े होशियार हैं.  जब भी मेरे पास आते हैं कहते हैं मिलने आ रहा हूं लेकिन मिलने के बहाने कोई ना कोई काम लेकर आते और एक नहीं कई काम एक साथ लेकर आते हैं.

हमारे खजाने में किसी तरह की कमी नहीं:

'मैंने ये कह रखा है की आप चिंता मत करिये जो मेरे विधायक,मंत्री, कार्यकर्ता ने कहा वो काम हम जरूर करेंगे, हमारे खजाने में किसी तरह की कमी नहीं है. करोड़ रुपए  हमारी सरकार ने प्रत्येक विधायक को दिए हैं. आने वाले अगले महीने में पंचायत और जिला परिषद के चुनाव होने है और आप सभी एक साथ इन चुनावों में लगेंगे और भाजपा का कमल खिलाएंगे. इसी आह्वान के साथ सीएम का सम्बोधन समाप्त हुआ.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें