जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के दूसरे दिन छाया फैशन का जलवा, संदीपा धार और नतालिया रही शोस्टॉपर्स
जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के दूसरे दिन छाया फैशन का जलवा, संदीपा धार और नतालिया रही शोस्टॉपर्स अनंत महल में जेसीएस सीजन-14 के दूसरे दिन बच्चों और सेलिब्रिटीज ने जीता दर्शकों का दिल. Published : August 10, 2026 at 8:05 AM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के दूसरे दिन छाया फैशन का जलवा, संदीपा धार और नतालिया रही शोस्टॉपर्स
अनंत महल में जेसीएस सीजन-14 के दूसरे दिन बच्चों और सेलिब्रिटीज ने जीता दर्शकों का दिल.
Published : August 10, 2026 at 8:05 AM IST
जयपुर : प्रमुख फैशन फेस्टिवल जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के दूसरे दिन भी फैशन, ग्लैमर और रॉयल अंदाज का शानदार संगम देखने को मिला. अनंत महल में आयोजित फैशन शो में देशभर के डिजाइनर्स ने अपने नए कलेक्शन पेश किए. वहीं सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स ने रैंप पर उतरकर आयोजन में तड़का लगाया. इस दौरान संदीपा धार राजपूती पोशाक में नजर आईं. वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं.
कॉट्योर शो के दूसरे दिन की शुरुआत अनूप चौधरी आईएलएफएच के किड्स सीक्वेंस से हुई. आयोजक गौरव गॉड ने बताया कि पेजेंट सीक्वेंस में बच्चों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. बच्चों की मासूमियत और आकर्षक परिधानों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा. इसके बाद शिव ज्वेलर्स के ग्रैंड ओपनिंग सीक्वेंस के साथ मुख्य फैशन शो की शुरुआत हुई. इस सीक्वेंस में संदीपा धार शोस्टॉपर रहीं. इसके बाद सायशा राजपूत के कलेक्शन में रिया सेन, हीना बेलानी के कलेक्शन में आकांक्षा भल्ला और हरीश अक्कीशेटी के सीक्वेंस ने रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी.
इसे भी पढ़ें: जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 : रैंप पर दिखा रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन का संगम, शेफाली ने कहा- खम्मा घणी
फैशन शो में आगे पर्व कॉट्योर का कलेक्शन पेश किया गया, जिसकी शोस्टॉपर शगुन भारद्वाज रहीं. ट्विश जयपुर के सीक्वेंस में नायरा शाह ने रैंप वॉक किया. वहीं सुपर मॉडल तनु चौधरी के ब्रांड तावीश की ओर से रिजॉर्ट वियर कलेक्शन पेश किया गया, जिसे नायरा शाह ने रैंप पर प्रदर्शित किया. सना खान के सीक्वेंस में डॉ. रसिका और दिव्या के कलेक्शन में रिया सुलेड़िया शोस्टॉपर रहीं. इसी तरह साक्षी के सीक्वेंस में पिहू चौधरी ने शोस्टॉपर के तौर पर रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इसके बाद प्री-फिनाले ने कार्यक्रम के रोमांच को और बढ़ाया. सुमित दास गुप्ता के प्री-फिनाले सीक्वेंस में कंगना शर्मा शोस्टॉपर रहीं.
दूसरे दिन का सबसे बड़ा आकर्षण आलोक अग्रवाल की ओर से पेश ग्रैंड फिनाले रहा. ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री और मॉडल नतालिया जानोस्जेक शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं. उनकी शानदार रैंप वॉक के साथ फैशन शो के दूसरे दिन का समापन हुआ. दो दिवसीय जयपुर कॉट्योर शो में देशभर के डिजाइनर्स के कलेक्शन, प्रोफेशनल मॉडल्स, सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स, आकर्षक लाइटिंग, म्यूजिक और रॉयल थीम ने दर्शकों को फैशन की दुनिया से रूबरू कराया.
इसे भी पढ़ें: जोधपुर में निफ्ट का वार्षिकोत्सव : विभ्रम थीम पर फैशन शो, सात टीमों ने बिखेरा जलवा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एल.गोपाल ज्वेलर्स; जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित - Jaipur News

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan Gets Its Longest High-Level Bridge Over Banas River


